प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. हालांकि ट्रेन की नियमित सेवा 12 अप्रैल से शुरू होगी. यह जयपुर, अलवर और गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों में स्टॉपेज के साथ अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच चलेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने से पहले एक ट्वीट में कहा, 'हमारी सरकार रेल यात्रा को सुरक्षित और सुविधाओं से लैस करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है. आज सुबह 11 बजे मुझे दिल्ली कैंट और अजमेर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य मिलेगा.' पीएम मोदी ने पिछले ही हफ्ते सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा शुरुआत की थी. इस वंदे भारत एक्सप्रेस से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच यात्रा के समय में साढ़े तीन घंटे की कमी आई है, जो विशेष रूप से तीर्थयात्रियों के लिए फायदेमंद है. तमिलनाडु ट्रेन ने राज्य की राजधानी चेन्नई और औद्योगिक शहर कोयंबटूर के बीच यात्रा के समय में आधे से अधिक समय की कटौती की है. यह दो शहरों के बीच पांच घंटे 50 मिनट के यात्रा समय के साथ सबसे तेज ट्रेन है, जिससे एक घंटे से अधिक की बचत होती है. अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत ट्रेन की विशेषताएं अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस पहली सेमी-हाई स्पीड पैसेंजर ट्रेन होगी. यह अजमेर और दिल्ली कैंट के बीच की दूरी पांच घंटे और पंद्रह मिनट में तय करेगी. वर्तमान में इस रूट पर सबसे तेज ट्रेन शताब्दी एक्सप्रेस है, जो दोनों शहरों के बीच छह घंटे और पंद्रह मिनट में यात्रा पूरी करती है. इस तरह वंदे भारत एक्सप्रेस इस रूट पर चलने वाली मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेन से 60 मिनट तेज होगी. राजस्थान की वंदे भारत ट्रेन से पुष्कर और अजमेर शरीफ दरगाह जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से कनेक्टिविटी में सुधार से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है. ट्रेन में विमान-शैली की सीटें होंगी, जो बैठने और आराम करने की बेहतर सुविधा प्रदान करती हैं. किसी अप्रिय घटना की स्थिति में यात्रियों को आसानी से निकालने के लिए प्रत्येक कोच में चार आपातकालीन खिड़कियां उपलब्ध होंगी. इसमें स्वदेशी प्रणाली 'कवच' भी होगी, जो ट्रेन की टक्कर से बचने के लिए एक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है. 'कवच' संभावित खतरा होने पर ट्रेनों को सिग्नल पास करने से रोककर और टक्कर से बचने के लिए सुरक्षा प्रदान करने के लिए है. यह प्रणाली ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम को स्वचालित रूप से सक्रिय करती है. सभी कोचों में बैठने वाली सीटें हैं, जबकि एक्सीक्यूटिव कोच भी 180 डिग्री तक घूमने वाली सीटों से सुसज्जित हैं. इन सीटों का मुंह यात्रा की दिशा की ओर ही हमेशा रहता है. हर कोच में 32 इंच की टीवी स्क्रीन हैं जो यात्रियों को ऑडियो-विजुअल जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ मनोरंजन भी प्रदान करती है. ट्रेन में विकलांगों के अनुकूल वॉशरूम भी हैं. साथ ही हर सीट का नंबर ब्रेल लिपि में भी दिया गया हैं. ट्रेन में स्वचालित दरवाजे, फायर सेंसर, सीसीटीवी कैमरे, ऑन-बोर्ड वाई-फाई सुविधाएं, तीन घंटे का बैटरी बैकअप और जीपीएस है. इसके सभी पार्ट्स मेड इन इंडिया हैं.
Politics
5.5 घंटे में दिल्ली पहुंचेगी राजस्थान की पहली वंदे भारत, जानें इसकी और विशेषताएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बुधवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए राजस्थान की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. हालांकि ट्रेन की नियमित सेवा 12 अप्रैल से शुरू होगी. यह जयपुर, अलवर और गुरुग्राम जैसे प्रमुख शहरों में स्टॉपेज के साथ अजमेर और दिल्ली क

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
