अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री

कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री कुरसेला स्थित एनएच 31 स्थित कोसी नदी पर बने पुल पर जाम लगना प्रशासनिक व्यवस्था को उजागर करता है। पर्व पर तैयारी का दावा फेल रहा। प्रशासन के अधिकारियों को पता रहने के बावजूद भी कि हिन्दुओं का महापर्व छठ पर्व में नेपाल से लेकर कोसी, सीमांचल, बंगाल के सीमा

कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री

Article Advertisement

कुरसेला : 16 घंटे की महाजाम में तड़प उठे यात्री कुरसेला स्थित एनएच 31 स्थित कोसी नदी पर बने पुल पर जाम लगना प्रशासनिक व्यवस्था को उजागर करता है। पर्व पर तैयारी का दावा फेल रहा। प्रशासन के अधिकारियों को पता रहने के बावजूद भी कि हिन्दुओं का महापर्व छठ पर्व में नेपाल से लेकर कोसी, सीमांचल, बंगाल के सीमावर्ती इलाके के श्रद्धालु नर नारी गंगा स्नान के लिए कुरसेला व मनिहारी गंगा तट पर पहुंचते हैं।

Article Advertisement

तीन दिनों के दरमियान लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। मां गंगा की पूजा अर्चना कर गंगा जल लेकर श्रद्धालु अपने अपने गणत्व्य स्थलों की ओर प्रस्थान किये। अचानक वाहनों की आवाजाही बढ़ जाने के कारण बुधवार की देर शाम लगभग 7:30 बजे ओवरटेकिंग के कारण कुरसेला से रंगरा (नवगछिया) के बीच वाहनों की लम्बी कतारें लग गयी। जिसके कारण गंगा स्नान करने आये श्रद्धालु नर नारियों को लगभग 16 घंटे तक इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। इस दौरान पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी के व्रती सुशीला देवी, मोहिनी देवी, सुलेखा देवी, मधेपुरा के सोनम देवी, पस्तपार की विमला देवी, शंकरपुर की विनीता देवी एवं पूर्णिया श्रीनगर के माधुरी देवी ने बताया कि बुधवार की देर रात तक कुरसेला पुल के आसपास सड़क के किनारे रहना पड़ा। इस दौरान खान पान को लेकर श्रद्धालुओं व उनके परिजनों के बीच काफी परेशानी हुई। सबसे ज्यादे परेशानी उनके साथ आये उनके बच्चों को झेलनी पड़ी। बढ़ती भीड़ को लेकर आस पास के दुकानदारों की जहां चांदी रही वहीं जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन के अनेखी का शिकार भी होते रहे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read