अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

चारा घोटाला: चाईबासा केस में लालू यादव को बेल, लेकिन जारी रहेगी जेल

चारा घोटाला: चाईबासा केस में लालू यादव को बेल, लेकिन जारी रहेगी जेल बिहार चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए एक अच्छी खबर आई है. चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में जमानत मिल गई है. हालांकि, लालू अभी जेल से नहीं निकलेंगे, क्योंकि दुमका ट

चारा घोटाला: चाईबासा केस में लालू यादव को बेल, लेकिन जारी रहेगी जेल

Article Advertisement

चारा घोटाला: चाईबासा केस में लालू यादव को बेल, लेकिन जारी रहेगी जेल बिहार चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लिए एक अच्छी खबर आई है. चारा घोटाले में सजा काट रहे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को चाईबासा ट्रेजरी केस में जमानत मिल गई है. हालांकि, लालू अभी जेल से नहीं निकलेंगे, क्योंकि दुमका ट्रेजरी मामले की सुनवाई बाकी है. गौरतलब है कि लालू ने चाईबासा ट्रेजरी केस में अपनी आधी सजा पूरी कर ली है.लालू यादव की जमानत पर आरजेडी ने ट्वीट करके कहा, 'लालू प्रसाद जी को आधी सजा अवधि पूर्ण होने पर चौथे केस में जमानत मिल गयी है. अभी एक केस बाक़ी है जिसकी आधी सजा अवधि 9 नवंबर को पूर्ण होने पर वो बाहर आ सकेंगे. अनेक बीमारियों और उम्र के बावजूद भी नीतीश-बीजेपी ने तिकड़म कर उन्हें बाहर नहीं आने दिया.'गौरतलब है कि चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू यादव ने आधी सजा पूरी कर लेने का हवाला देते हुए जमानत के लिए अर्जी डाली थी. पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कहा था कि अभी आधी सजा पूरी होने में 26 दिन बाकी है. इसके बाद मामले की सुनवाई 9 अक्टूबर तक के लिए टाल दी गई थी. आज लालू यादव को चाईबासा केस में जमानत मिल गई है.हालांकि, चाईबासा मामले में जमानत मिल जाने के बाद भी लालू यादव को जेल में ही रहना होगा, क्योंकि चारा घोटाले के दुमका केस में सजायाफ्ता हैं और मामले में उन्हें अभी जमानत मिलनी बाकी है. नवंबर में दुमका केस में भी लालू यादव की सजा की आधी पूरी हो जाएगी. लालू यादव के वकील उम्मीद कर रहे हैं कि नवंबर के बाद वो जेल से बाहर आ सकते हैं.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read