प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, देवेंद्र प्रसाद यादव और मोनाजिर हसन ने दिया इस्तीफा - प्रशांत किशोर का बड़ा झटका लगा है. देवेंद्र प्रसाद यादव और मोनाजिर हसन ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही प्रशांत किशोर का कुनबा बिखरने लगा है. एक-एक कर कई बड़े नेता जन सुराज पार्टी से किनारा करने लगे हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव और पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने भी अचानक इस्तीफा दे दिया है. दोनों नेताओं ने जन सुराज पार्टी की कोर कमिटी से अपना इस्तीफा दे दिया है. देवेंद्र यादव का प्रशांत किशोर से मोहभंग!: पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव ने जन सुराज पार्टी की कोर कमिटी से इस्तीफा देने की वजह नहीं बताई है. कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती के नाम लिखे अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा, 'मैं अपरिहार्य कारणों से आपके 125 सदस्यीय राज्य कोर कमिटी से स्वेच्छा से त्याग पत्र देता हूं.' कौन हैं देवेंद्र प्रसाद यादव?: 71 वर्षीय देवेंद्र प्रसाद यादव 1989 से 1998 तक और 1999 से 2009 तक झंझारपुर से सांसद रहे. वे जून 1996 में देवेगौड़ा मंत्रालय और गुजराल मंत्रालय में वाणिज्य के अतिरिक्त प्रभार के साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री थे. वह फुलपरास से बिहार विधानसभा के लिए भी चुने गए थे लेकिन कर्पूरी ठाकुर के लिए इस्तीफा दे दिया, जो बिहार के मुख्यमंत्री बने थे. वह जनता दल के अलावे आरजेडी और जेडीयू में भी रह चुके हैं. उन्होंने अपनी पार्टी भी बनाई थी. इसी साल अगस्त में उन्होंने प्रशांत किशोर की मौजूदगी में जन सुराज पार्टी की सदस्यता ली थी. मोनाजिर हसन ने क्यों दिया इस्तीफा?: पूर्व सांसद मोनाजिर हसन ने भी स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा है. उन्होंने अपने त्याग पत्र में लिखा, 'सूत्रों से ज्ञात हुआ कि जन सुराज ने राज्यस्तर पर 125 अथवा 151 लोगों की कोर कमिटी के गठन किया है. इस सम्मान के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद लेकिन अपरिहार्य कारणों से मैं इस कोर कमिटी में नहीं रहूंगा और हमारा इस्तीफा स्वीकार किया जाए.' हालांकि उन्होंने अभी पार्टी नहीं छोड़ने का फैसला किया है. कौन हैं मोनाजिर हसन?: 67 साल के मोनाजिर हसन 2009 से 2014 तक बेगूसराय लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. नीतीश कुमार के भरोसेमंद सिपहसालार मोनाजिर हसन नीतीश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. वह लालू प्रसाद यादव की आरजेडी में भी रह चुके हैं. 22 जुलाई 2024 को वह जन सुराज पार्टी में शामिल हुए थे. उससे पहले वह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल में थे. उपचुनाव में मिली करारी शिकस्त: हालिया बिहार विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज पार्टी को सभी चारों सीटों पर हार का सामना करना पड़ा है. रामगढ़, तरारी और बेलागंज में पार्टी प्रत्याशियों को करारी शिकस्त मिली. हालांकि इमामगंज में उनके कैंडिडेट को ठीक-ठाक वोट मिले. वहीं तिरहुत विधान परिषद उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं.
Politics
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, देवेंद्र प्रसाद यादव और मोनाजिर हसन ने दिया इस्तीफा - JAN SURAAJ PARTY
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, देवेंद्र प्रसाद यादव और मोनाजिर हसन ने दिया इस्तीफा - प्रशांत किशोर का बड़ा झटका लगा है. देवेंद्र प्रसाद यादव और मोनाजिर हसन ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही प्रशांत किशोर का कुनबा बिखरने लगा है. एक-एक कर कई बड़े नेता जन सुराज पार
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
