अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कोरोना से जंग: 30 में लॉकडाउन, तीन में कर्फ्यू, दिल्ली में सिर्फ पास से मिलेगी एंट्री, पढ़ें 10 बड़ी बातें

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। देर रात पुलिस ने एनसीआर से जुड़ने वाली सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दीं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना कर्फ्यू पास वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस कमिश्नर एसएन श्

कोरोना से जंग: 30 में लॉकडाउन, तीन में कर्फ्यू, दिल्ली में सिर्फ पास से मिलेगी एंट्री, पढ़ें 10 बड़ी बातें

Article Advertisement

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। राजधानी में अघोषित कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। देर रात पुलिस ने एनसीआर से जुड़ने वाली सभी सीमाएं पूरी तरह सील कर दीं। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बिना कर्फ्यू पास वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा।

Article Advertisement

पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने सोमवार को यह आदेश जारी किया। इसके अलावा 30 राज्यों में लॉकडाउन लागू है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जरूरी सेवाओं के लिए पहले से निर्धारित की गई छूट जारी रहेगी। धारा 144 तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पढ़ें, कोरोना वायरस से जुड़े 10 बड़े अपडेट्स: 1- लॉकडाउन के बावजूद लोगों ने पाबंदियां नहीं मानीं और सड़कों पर निकले। इसके बाद चंडीगढ़, पंजाब और महाराष्ट्र में कर्फ्यू लगा दिया गया। अब 23 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। सिर्फ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ जिलों में बंदी नहीं है। 2- केंद्र ने हालात की गंभीरता को देखते हुए सभी घरेलू उड़ानें बंद करने का फैसला लिया है। मंगलवार रात 12 बजे के बाद घरेलू उड़ानों को रद्द कर दिया जाएगा। यह रोक 31 मार्च की मध्यरात्रि तक लागू रहेगी। 3- केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पुलिस महानिदेशकों से कहा, आदेश को कड़ाई से लागू किया जाए। 4- कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते भारत सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अपनी यात्रा के रास्ते में फंसे 113 भारतीय यात्री मलेशिया से सोमवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। 5- कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय सोमवार को एक तरह से लॉकडाउन की स्थिति में चला गया और उसने उच्चसुरक्षा क्षेत्र में वकीलों एवं अन्य कर्मियों के प्रवेश को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि बस एक मात्र अदालत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई करेगी और उसके लिए डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल फोनों में एप लगाया जाएगा। 3- केंद्र सरकार ने लॉकडाउन के दौरान पाबंदियों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने पुलिस महानिदेशकों से कहा, आदेश को कड़ाई से लागू किया जाए। 4- कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते भारत सरकार की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अपनी यात्रा के रास्ते में फंसे 113 भारतीय यात्री मलेशिया से सोमवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। 5- कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर उच्चतम न्यायालय सोमवार को एक तरह से लॉकडाउन की स्थिति में चला गया और उसने उच्चसुरक्षा क्षेत्र में वकीलों एवं अन्य कर्मियों के प्रवेश को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि बस एक मात्र अदालत वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई करेगी और उसके लिए डेस्कटॉप, लैपटॉप और मोबाइल फोनों में एप लगाया जाएगा। Sources - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read