जातीय गणना पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. पिछले दो दिनों से दोनों ही पक्ष अपना दलील पेश कर रहे थे. बहस के दौरान ये कहा गया था कि किसी भी सरकार को अपने राज्य में गणना करने का अधिकार है. इस गणना में पिछड़े लोगों समेत जन्म और मृत्यु की भी गणना होती है और सरकरी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोग अपनी जाति बताने को तैयार रहते हैं. पटना हाई कोर्ट ने बिहार सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं. कई सवाल बिहार सरकार से पूछे गए बिहार सरकार से पूछा गया है कि क्या आर्थिक सर्वेक्षण कराना कानूनी बाध्यता है?
इसे कराने के पीछे सरकार का क्या उद्देश्य है. ऐसे कई सवाल किए गए हैं. जिसका जवाब महाधिवक्ता पीके शाही ने दिया है. दलील में ये कहा गया कि जन कल्याण की योजनाओं के लिए इसे कराया जा रहा है. राज्य में जातीय गणना कराने के लिए बिहार विधानसभा और विधान परिषद से प्रस्ताव पारित हुआ था. जिसके बाद ही इससे कराया जा रहा है. टैक्स के पैसों की हो रही है बर्बादी दूसरी तरफ याचिकाकर्ताओं द्वारा कहा गया है कि सरकार के पास जातीय गणना कराने का अधिकार नहीं है. बिहार सरकार ऐसा करके संविधान का उल्लंघन कर रही है. इस गणना में लोगों से उनकी जाति के साथ साथ उनके कामकाज की भी जानकारी ली जा रही है. जो कि उनके गोपनीयता के अधिकार का हनन है. वहीं, याचिका में ये भी कहा गया है कि जातीय गणना में खर्च हो रहे 500 करोड़ रुपए जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी है. पटना हाई कोर्ट सुनाएगी फैसला आज इस मामले में पटना हाई कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. जिसका सभी को इंतजार है कि आखिर फैसला किसके पक्ष में आएगा. आपको बता दें कि जनवरी महीने में जातीय गणना की शुरुआत हुई थी. पहले चरण में मकानों की गिनती की गई थी और दूसरे चरण में अब लोगों के घर घर जाकर उनसे उनकी जाति पूछी जा रही है. दूसरे चरण की गणना को 15 मई तक खत्म कर लिया जाएगा.
Article Advertisement
Politics
जातीय गणना को लेकर आज आएगा फैसला, बिहार सरकार से पूछे गए कई सवाल
जातीय गणना पर पटना हाई कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है और आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी. पिछले दो दिनों से दोनों ही पक्ष अपना दलील पेश कर रहे थे. बहस के दौरान ये कहा गया था कि किसी भी सरकार को अपने राज्य में गणना करने का अधिकार है. इस गणना में पिछड़े लोगों समेत जन्म और मृत्यु की भी गणना होती है और सरकरी यो

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
