अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के आह्वान पर पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर देखा गया

सीमांचल लाइव -विनय ठाकुर ...........................................प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के आह्वान पर जहां पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर देखा गया वहीं फारबिसगंज अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनता ने इस कर्फ्यू को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इस दौरान जहां लोग घरों से बाहर नहीं ल

प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के आह्वान पर पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर देखा गया

Article Advertisement

सीमांचल लाइव -विनय ठाकुर ...........................................प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के आह्वान पर जहां पूरे देश में जनता कर्फ्यू का असर देखा गया वहीं फारबिसगंज अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भी जनता ने इस कर्फ्यू को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।

Article Advertisement

इस दौरान जहां लोग घरों से बाहर नहीं लिकले वहीं परिचालन भी पूरी तरह से ठप रहा। दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं व सड़कों पर इक्के दुक्के लोग हीं नजर आए। रोजमर्रा की सेवा में काम आने वाले साधन भी; पूरी तरह से बंद रहे। जोगबनी अररिया रेलखंड भी बंद रही। सोनापुर बथनाहा फूलकाहा आदि बाज़ार भी बंद रहे।फारबिसगंज शहर व जोगबनी मार्केट भी पूरी तरह से बंद रहा। प्रखंड स्थित नरपतगंज बाज़ार भी इस जनता कर्फ्यू के समर्थन में पूरी तरह से बंद रहा। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी जनता कर्फ्यू का बहुत बड़ा असर देखा गया। लोग पूरी तरह से अपने घर में रहे एवम दूसरो को भी बाहर नहीं निकलने का संदेश दिया। शाम पांच बजे लोगों ने अपने अपने घरों एवम गलियारों में घंटी तालियां व थालियां बजाकर उन कर्माविरों का अभिवादन किया जिन्होंने इस मौतरूपी कोरोना वायरस की परवाह न करते हुए लगातार अपनी सेवा प्रदान करते रहे। नरपतगंज व फारबिसगंज सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने अपनी मौजूदगी से यह साबित कर दिया की सरकारी अस्पताल किसी निजी अस्पताल से कम नहीं है एवम देश की संकटकालीन परिस्थिति में सरकारी अस्पताल हीं काम आते हैं। लोग कोरोना वायरस के खिलाफ इस महायुद्ध में पूरी तरह से अपना साथ एवम समर्थन दिया और देश के प्रति अनुशासन एवम कर्तव्यनिष्ठा का पालन करते हुए यह साबित कर दिया कि किसी भी विकट परिस्थिति में हम देश के साथ हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read