अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

मुठभेड़ के बाद से लापता जवान की तलाश जारी

रायपुर, छह अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद लापता जवान की तलाश जारी है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मंगलवार को बताया कि सीआरपीएफ के 210 कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास की खोज में प

मुठभेड़ के बाद से लापता जवान की तलाश जारी

Article Advertisement

रायपुर, छह अप्रैल (भाषा) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद लापता जवान की तलाश जारी है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने मंगलवार को बताया कि सीआरपीएफ के 210 कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास की खोज में पुलिस दल को रवाना किया गया है। वहीं जवान के बारे में ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है। इधर सुकमा जिले के एक स्थानीय संवाददाता ने सोमवार को दावा किया कि नक्सलियों ने उसे फोन पर बताया कि उन्होंने (नक्सलियों ने) जवान राकेश्वर का अपहरण किया है तथा वह उनके कब्जे में है। स्थानीय संवाददाता के इस दावे को लेकर पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज ने कहा कि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि जवान राकेश्वर नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सलियों ने इस संबंध में न तो अब तक कोई बयान जारी किया है और न ही कोई तस्वीर भेजी है। पुलिस लगातार जवान राकेश्वर की तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है तथा ग्रामीणों से भी इस संबंध में जानकारी मांगी गई है। क्षेत्र के एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभव है कि जवान राकेश्वर नक्सलियों के कब्जे में हों क्योंकि जिस स्थान पर मुठभेड़ हुई थी उसके आस पास के सभी संभावित जगहों पर जवान की खोज की गई है। लेकिन सोमवार तक उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। राज्य के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले से बीते शुक्रवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में कोबरा बटालियन, डीआरजी और एसटीएफ के दल को रवाना किया गया था। शनिवार को टेकलगुड़ा और जोनागुड़ा गांव के जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस घटना में 22 जवान शहीद हो गए तथा 31 अन्य जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद से कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर लापता हैं। शहीद जवानों में सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन के सात जवान, सीआरपीएफ के बस्तरिया बटालियन का एक जवान, डीआरजी के आठ जवान और एसटीएफ के छह जवान शामिल हैं। राज्य में इस बड़े नक्सली हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान शाह ने बस्तर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा जवानों से मुलाकात की। उन्होंने रायपुर के अस्पतालों में भर्ती घायल जवानों से भी मुलाकात की थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read