अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

‘श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंका गया…’, महाकुंभ भगदड़ पर जया बच्चन का बड़ा बयान

‘श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंका गया…’, महाकुंभ भगदड़ पर जया बच्चन का बड़ा बयान Jaya Bachchan Slams UP Govt: सपा सांसद जया बच्चन ने महाकुंभ हादसे को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के शव को नदी में फेंक दिया गया। Jaya Bachchan’s Shocking Claim on Maha Kumbh

‘श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंका गया…’, महाकुंभ भगदड़ पर जया बच्चन का बड़ा बयान

Article Advertisement

‘श्रद्धालुओं की लाशों को नदी में फेंका गया…’, महाकुंभ भगदड़ पर जया बच्चन का बड़ा बयान Jaya Bachchan Slams UP Govt: सपा सांसद जया बच्चन ने महाकुंभ हादसे को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगदड़ में मारे गए लोगों के शव को नदी में फेंक दिया गया।

Article Advertisement

Jaya Bachchan’s Shocking Claim on Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर सपा की राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने बड़ा बयान दिया है। सपा सांसद ने यूपी सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के बाद श्रद्धालुओं के शवों को नदी में फेंक दिया गया। सपा सांसद ने सोमवार को संसद भवन परिसर में बयान देकर कहा कि भगदड़ के बाद नदी में शव फेंके गए और इससे पानी प्रदूषित हो गया। सबसे ज्यादा दूषित पानी कुंभ में ही है। उसके लिए कोई सफाई नहीं दे रहा है। जया बच्चन ने आगे कहा कि मरे श्रद्धालुओं के शव नदी में डाल दिए गए, उससे पानी प्रदूषित हुआ। यही पानी लोगों तक पहुंच रहा है। इस मामले से पूरा ध्यान हटाया जा रहा है। शवों का पोस्टमाॅर्टम तक नहीं हुआ, उसे सीधे पानी में फेंक दिया गया। ये लोग जलशक्ति पर भाषण दे रहे हैं। बता दें कि संगम नोज हादसे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है।   अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना यूपी में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा पहले दिन से ही राज्य सरकार रोज़ाना आंकड़े दे रही है कि कितने लोगों ने पवित्र स्नान किया। जो लोग पवित्र स्नान करने वालों की संख्या बता सकते हैं, वे यह नहीं बता पा रहे हैं कि कितने लोगों की जान गई। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। यह पहले सीएम हैं जो सच को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सरकार द्वारा दिया गया 30 मृतकों का आंकड़ा सही नहीं है। कई लोग अभी भी अपने लापता प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। सरकार मृतकों की सही संख्या नहीं दे पा रही है, मैं कहना चाहता हूं कि जो सत्य के मार्ग पर चलता है, वही सच्चा योगी है और जो सत्य को छुपाता है वह कभी सच्चा योगी नहीं हो सकता।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read