अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया एसनसियोन (पराग्वे), 22 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया और ऐतिहासिक ‘कासा डी ला इंडिपेंडेंशिया’ की यात्रा की, जहां से दो सदी से भी अधिक समय पहले दक्षिण अमेरिकी देश क

जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

Article Advertisement

जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया एसनसियोन (पराग्वे), 22 अगस्त (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पराग्वे में महात्मा गांधी की एक आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया और ऐतिहासिक ‘कासा डी ला इंडिपेंडेंशिया’ की यात्रा की, जहां से दो सदी से भी अधिक समय पहले दक्षिण अमेरिकी देश की आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था।

Article Advertisement

जयशंकर दक्षिण अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से अपनी छह दिवसीय यात्रा के पहले चरण पर ब्राजील पहुंचे। दक्षिण अमेरिका की पहली आधिकारिक यात्रा पर आए जयशंकर पराग्वे और अर्जेंटीना की यात्रा भी कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘पराग्वे के एसनसियोन में महात्मा गांधी जी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करके गर्व की अनुभूति हुई। शहर के प्रमुख तट पर इसे स्थापित करने के एसनसियोन नगरपालिका के फैसले की सराहना करता हूं। यह एकता को दर्शाता है, जो कोविड महामारी के दौरान मजबूती से व्यक्त की गयी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐतिहासिक कासा डी ला इंडिपेंडेंशिया का दौरा किया, जहां से दो सदी से भी अधिक समय पहले पराग्वे की आजादी का आंदोलन शुरू हुआ था। हमारे साझा संघर्ष और बढ़ते संबंधों के लिए यह उपयुक्त प्रमाण है।’’ इससे पहले, जयशंकर ने शुक्रवार को नयी दिल्ली में लातिन अमेरिका और कैरिबियाई देशों के राजदूतों से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया था। विदेश मंत्रालय ने बताया कि जयशंकर की यात्रा का उद्देश्य महामारी के बाद सहयोग के नए क्षेत्रों को तलाशना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read