अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।

यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।   जयपुर। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसका सीधा असर भारत के उन विद्यार्थियों पर भी पड़ा है, जो यूक्रेन में पढ़ाई

यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।

Article Advertisement

यूक्रेन से भारत लौटे विद्यार्थियों के लिए खुशखबर, राजस्थान सरकार ने किया बड़ा फैसला।   जयपुर। रूस-यूक्रेन युद्ध का असर पूरे विश्व पर दिखाई दे रहा है। लंबा समय बीत जाने के बाद भी यह युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

Article Advertisement

इसका सीधा असर भारत के उन विद्यार्थियों पर भी पड़ा है, जो यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे थे। उनकी पढ़ाई पूरी तरह बंद है, जिसकी वजह से विद्यार्थी और उनके अभिभावक पसोपेश में हैं। मगर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस पर सहमति प्रदान की है। इस स्वीकृति के बाद एक फरवरी, 2022 से 14 फवरी, 2022 तक खुद के खर्चे पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराए की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा।वित्त विभाग द्वारा 50 लाख रुपए की सहमति पूर्व में ही प्रदान कर दी गई थी। इस राशि का पुनर्भरण मुख्य आवासीय आयुक्त, बीकानेर हाउस, नई दिल्ली के माध्यम से किया जाएगा। आपको बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध के खतरे को भांपते हुए अनेक विद्यार्थी भारत सरकार की एडवाइजरी जारी होने से पूर्व ही भारत लौट आए थे। इन विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अभी केंद्र के स्तर पर फैसला लिया जाना बाकी है। मगर राज्य सरकार ने हवाई किराए का पुनर्भरण करके इन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read