अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लोजपा के एकमात्र विधायक जदयू में शामिल

पटना, छह अप्रैल (भाषा) लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक राज कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में मंगलवार को शामिल हो गए। बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव भूदेव राय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोजपा विधायक दल के एक मात्र सदस्य राज कुमार सिंह ने पांच अप

लोजपा के एकमात्र विधायक जदयू में शामिल

Article Advertisement

पटना, छह अप्रैल (भाषा) लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक राज कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में मंगलवार को शामिल हो गए। बिहार विधानसभा के प्रभारी सचिव भूदेव राय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि लोजपा विधायक दल के एक मात्र सदस्य राज कुमार सिंह ने पांच अप्रैल को जदयू विधायक दल में शामिल होने का निर्णय लिया एवं तत्संबंधी सूचना बिहार विधानसभा सचिवालय को दी ।

Article Advertisement

मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोजपा विधायक रहे राज कुमार सिंह ने स्वयं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर इस निर्णय के आलोक में जदयू विधायक दल के सदस्य के रुप में मान्यता देने का अनुरोध किया । पिछले विधानसभा चुनाव में राज कुमार सिंह बेगूसराय के मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से लोकजनशक्ति पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और विजयी हुए थे। अपनी पार्टी के एक मात्र विधायक के जदयू में शामिल हो जाने पर लोजपा के प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने राजकुमार सिंह पर सत्ता लोभी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले से ही उनका आचरण शक के दायरे में था और पार्टी के कामों में रुचि ना लेकर बिहार विधानसभा में उपाध्यक्ष के चुनाव में जदयू के पक्ष मे वोट देने पर पार्टी द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था जिसके बाद सिंह भाग खड़े हुए ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read