अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

JDU के पूर्व विधायक के आवास पर पड़ा छापा, शराब बेचने का लगा था आरोप

जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने बयानों को लेकर श्याम बहादुर सिंह चर्चा में बने रहते हैं. कभी उनका डांस तो कभी पियक्कड़ सम्मेलन कराने का ऐलान और अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सीवान पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि किसी

JDU के पूर्व विधायक के आवास पर पड़ा छापा, शराब बेचने का लगा था आरोप

Article Advertisement

जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं. अपने बयानों को लेकर श्याम बहादुर सिंह चर्चा में बने रहते हैं. कभी उनका डांस तो कभी पियक्कड़ सम्मेलन कराने का ऐलान और अब उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सीवान पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी कि वो शराब पीने और बेचने का काम करते हैं. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस उनके घर छापेमारी करने आई थी. अज्ञात व्यक्ति ने दी थी लिखित शिकायत सीवान पुलिस ने उनके घर पर छापेमारी की है. अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को पूर्व विधायक के खिलाफ एक लिखित शिकायत दी थी, जिसमें पूर्व विधायक पर शराब पीने और बेचने का आरोप लगाया था. जिसको लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम तरवारा स्थित श्याम बहादुर के घर पर छापेमारी करने पहुंची थी. जिस समय पुलिस टीम पूर्व विधायक के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी, उस समय श्याम बहादुर अपने घर पर ही मौजूद थे.   कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं हुआ बरामद छापेमारी के दौरान पुलिस को पूर्व विधायक के घर से किसी भी तरह का आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है. जिसके बाद पुलिस को बैरंग वापस लौटना पड़ा. इस मामले में पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि पुलिस टीम मेरे घर पर आई हुई थी, पुलिस को किसी ने लिखित शिकायत दी थी कि पूर्व विधायक शराब पीते और बेचते हैं, लेकिन पुलिस को घर से कुछ भी नहीं मिला. मैं पहले पीता था अब नहीं पीता हूं. बिहार में सीएम के आदेश पर सख्ती है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read