अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

JDU का सम्राट चौधरी को अल्टीमेटम, साबित करें कि मटन पार्टी में शराब बांटी गई

बिहार की सियासी लड़ाई अब मीट चावल पर आ गई है और मटन पार्टी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मटन पार्टी में शराब परोसने के बयान पर JDU ने पलटवार किया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांफी मांगें, न

JDU का सम्राट चौधरी को अल्टीमेटम, साबित करें कि मटन पार्टी में शराब बांटी गई

Article Advertisement

बिहार की सियासी लड़ाई अब मीट चावल पर आ गई है और मटन पार्टी को लेकर जमकर राजनीति हो रही है. बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मटन पार्टी में शराब परोसने के बयान पर JDU ने पलटवार किया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सम्राट चौधरी को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मांफी मांगें, नहीं तो दो दिनों के भीतर सम्राट चौधरी यह साबित नहीं कर पाते हैं कि मटन पार्टी में शराब बांटी गई है तो जेडीयू उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कराएगी. कुशवाहा का बयान वहीं, उमेश कुशवाहा ने सम्राट चौधरी पर जमकर निशाना भी साधा. उमेश कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वे उसके लायक नहीं हैं. इतना ही नहीं, कुशवाहा ने सम्राट को मानसिक रोग से ग्रसित भी बता दिया. जेडीयू का तंज वहीं, मटन पार्टी पर भी जेडीयू MLA नीरज कुमार ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अगर शराब मिल रहा था तो सम्राट चौधरी ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?

Article Advertisement

सब फर्जी हिंदू गुरुवार को कड़कनाथ मुर्गा खाता है.   सम्राट चौधरी का बयान आपको बता दें कि कल राजधानी पटना में बीजेपी द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया था. इस दौरान बीजेपी के तमाम नेता मौजूद रहे. इस मौके पर बिहार के बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि बिहार में कानून व्यवस्था की हालत बद से बदतर हो चुकी है. बिहार की कानून व्यवस्था किसी से भी छिपी नहीं है लेकिन सीएम नीतीश कुमार को इस बात की चिंता है कि जेट प्लेन पर घूमकर चाय कैसे पियें. सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में 2025 आते-आते JDU का पूरे बिहार के निशान मिट जाएगा. उन्होंने कहा कि JDU के तरफ से मीट चावल खिलाया जा रहा है, शराब परोसी जा रही है, लेकिन फिर भी जदयू का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा. वहीं, आपको बता दें कि 14 मई को ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं को मटन पार्टी दी थी. तब से ही मटन पार्टी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read