अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीबिहार के अगले बजट में छोटे उद्योगों पर होगी बारिश, नीतीश की बनाई कमेटी ने सम्राट सरकार को सौंपी रिपोर्टनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तभू माफिया की अफसरों से सेटिंग, फर्जी रजिस्ट्री से हड़प रहे जमीन; बिहार में बड़ा सिंडिकेटBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?भारत-नेपाल सीमा पर SSB और पुलिस की कार्रवाई, 9 लीटर नेपाली शराब के साथ एक गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की सघन चेकिंग: संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त, संदिग्ध लोगों और वाहनों की ज...नेपाल जा रहे दो युवक को किशोरी संग पकड़ा: इटवा में एसएसबी ने पुलिस को सौंपा, पूछताछ जारीक्यों सब बिहारियों से नफरत करते हैं? पप्पू यादव ने पूछा सवाल, कहा- असम में बाढ़ आई तो सबसे मदद की थीबिहार के अगले बजट में छोटे उद्योगों पर होगी बारिश, नीतीश की बनाई कमेटी ने सम्राट सरकार को सौंपी रिपोर्टनशे के नेटवर्क पर शिकंजा, DGP के सख्त निर्देशरक्सौल सीमा पर 11 किलो चरस जब्त, 1 नेपाली गिरफ्तारभारत-नेपाल सीमा पर हवाला भंडाफोड़: ₹1.08 लाख जब्तभू माफिया की अफसरों से सेटिंग, फर्जी रजिस्ट्री से हड़प रहे जमीन; बिहार में बड़ा सिंडिकेटBihar Teacher Transfer: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर ब्रेक, 4 अक्टूबर से नहीं खुलेगा पोर्टल, ...बिहार MLC चुनाव: JDU के नीरज ने लिया नीतीश का आशीर्वाद, अब 5 को भरेंगे पर्चा, पर जीत पर 'अनंत' खतरा बरकरार?

Article Advertisement

Politics

जेडीयू ने प्रशांत किशोर को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम; बोले- जनता को सच बताओ वरना…

जेडीयू ने प्रशांत किशोर को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम; बोले- जनता को सच बताओ वरना… JDU Gave Prashant Kishor 72-hour Ultimatum: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीति गलियार में पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। अब जेडीयू ने प्रशांत किशोर को घेरते हुए उन्हें 72 घ

जेडीयू ने प्रशांत किशोर को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम; बोले- जनता को सच बताओ वरना…

Article Advertisement

जेडीयू ने प्रशांत किशोर को दिया 72 घंटे का अल्टीमेटम; बोले- जनता को सच बताओ वरना… JDU Gave Prashant Kishor 72-hour Ultimatum: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ही राजनीति गलियार में पार्टियों का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। अब जेडीयू ने प्रशांत किशोर को घेरते हुए उन्हें 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। जानें क्या है पूरा मामला... JDU Gave Prashant Kishor 72-hour Ultimatum: बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसका असर अब राजनीतिक गलियारों में भी देखने को मिल रहा है। राज्य की सियासी फिजां बदलने लगी है। बिहार की राजनीतिक पार्टियों के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सभी पार्टियां एक-दूसरे को लेकर नए-नए खुलासे करने का दावा कर रही हैं। इसी बीच जेडीयू की तरफ से प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जन सुराज को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। जेडीयू प्रवक्ता के बड़े आरोप जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कई तथ्यों के साथ यह खुलासा किया है। JDU के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह राजनीति नहीं, बल्कि धंधा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशांत किशोर पर गंभीर आरोप लगाया है कि उनकी पार्टी में वित्तीय पारदर्शिता नहीं है। उन्होंने कहा कि जन सुराज वास्तव में ‘जन स्वराज’ नहीं, बल्कि ‘धन का राज’ है। कहां से हो रही है फंडिंग जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र के नाम पर कंपनी राज बिहार को स्वीकार नहीं है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज को फंडिंग करने वाली संस्था ‘जॉय ऑफ गिविंग ग्लोबल फाउंडेशन ट्रस्ट’ है। इसका ऑफिस बेंगलुरु में है, लेकिन इस ट्रस्ट को पैसा कौन दे रहा है? इसका कोई हिसाब नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि प्रशांत किशोर अपनी पार्टी का अकाउंट नंबर सार्वजनिक करें, जिससे साफ हो सके कि पार्टी को फंडिंग कहां से की जा रही है। 72 घंटे का अल्टीमेटम JDU प्रवक्ता ने यह भी कहा कि कोई भी कंपनी किसी राजनीतिक पार्टी को नहीं चला सकती। प्रशांत किशोर की पार्टी को कोई कॉरपोरेट फर्म चला रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत है। इस दौरान उन्होंने प्रशांत किशोर को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वो 72 घंटे के अंदर जनता के सामने अपनी पार्टी की फंडिंग से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक करते हैं तो वो जनता के लिए राजनीति कर रहे हैं। प्रशांत किशोर जनता को बताएं सच इसके साथ ही जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि चैरिटी ट्रस्ट के जरिए राजनीतिक पार्टी को फंड देना कंपनी एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने प्रशांत किशोर को 9 फरवरी तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही कहा है कि अगर प्रशांत किशोर सच नहीं बताते हैं, तो वह खुद इस सच का खुलासा करेंगे। नीरज कुमार ने कहा कि यह खुलासा अभी पहला पार्ट है, जल्द ही पूरे सबूत जनता के सामने बाकी का सच रखा जाएगा।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read