CM नीतीश के करीबी मनीष वर्मा के कार्यक्रम पर रोक, संजय झा के निर्देश पर उमेश कुशवाहा ने निकाला लेटर जेडीयू महासचिव मनीष वर्मा का 'कार्यकर्ता समागम' कार्यक्रम स्थगित हो गया है. संजय झा के निर्देश पर उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर दिया है. पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा 27 सितंबर से 'कार्यकर्ता समागम' कर रहे हैं. सभी 38 जिलों में कार्यक्रम होना है और यह कार्यक्रम 20 जनवरी तक चलना था लेकिन पार्टी ने अचानक मनीष वर्मा के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है. जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कार्यक्रम को स्थगित करने के लिए लेटर निकाला है. अगले साल 20 जनवरी तक चलना था कार्यक्रम: पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष वर्मा बीआरएस लेकर राजनीति में आए हैं नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है. राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद मनीष वर्मा पूरे बिहार में कार्यकर्ता समागम कर रहे हैं. 27 सितंबर से लगातार उनका कार्यक्रम चल रहा है. 20 जनवरी 2025 को नालंदा में उनका कार्यक्रम समाप्त होने वाला था. कार्यकर्ताओं से मिलते हैं मनीष वर्मा: 'कार्यकर्ता समागम' कार्यक्रम के दौरान मनीष वर्मा सभी जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हो रहे हैं. जिले के सभी अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी से भी मुलाकात कर रहे हैं. समाज सेवी और बुद्धिजीवियों के साथ भी संवाद कर रहे हैं लेकिन पार्टी ने उनके कार्यक्रम को अचानक स्थगित कर दिया है. जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जो लेटर निकाला है. उसमें लिखा है, 'माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार मनीष कुमार वर्मा राष्ट्रीय महासचिव का जिला स्तरीय कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है. जदयू जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, माननीय मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित यात्रा और एनडीए की जिलावर संयुक्त बैठक अपने समय अनुरूप संचालित होती रहेगी.' मनीष वर्मा का कार्यकर्ता समागम स्थगित (ETV Bharat) क्या गुटबाजी के कारण स्थगित हुआ कार्यक्रम?: पार्टी के सभी जिला के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यालय के लिए भी निर्देश जारी हुआ है. ऐसे में अब मनीष वर्मा के लिए कार्यक्रम आगे संचालित करना संभव नहीं रह गया है. अचानक पार्टी की ओर से मनीष वर्मा के कार्यक्रम को स्थगित किए जाने से कई तरह की चर्चा भी शुरू हो गई है. पार्टी के अंदर गुटबाजी की बात भी कहीं जा रही है. क्या बोले प्रवक्ता नीरज कुमार?: चर्चा यह भी है कि मनीष वर्मा के बढ़ते कदम के बाद ही पार्टी के अंदर हलचल थी और एक तरह से उनके पर काटने की कोशिश की जा रही है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि सांगठनिक स्तर पर कई कार्यक्रम चल रहे हैं. मुख्यमंत्री का महिला संवाद कार्यक्रम भी शुरू होने वाला है. 15 दिसंबर से एनडीए का भी संयुक्त अभियान चलेगा, इसीलिए फिलहाल स्थगित किया गया है.
Politics
CM नीतीश के करीबी मनीष वर्मा के कार्यक्रम पर रोक, संजय झा के निर्देश पर उमेश कुशवाहा ने निकाला लेटर
CM नीतीश के करीबी मनीष वर्मा के कार्यक्रम पर रोक, संजय झा के निर्देश पर उमेश कुशवाहा ने निकाला लेटर जेडीयू महासचिव मनीष वर्मा का 'कार्यकर्ता समागम' कार्यक्रम स्थगित हो गया है. संजय झा के निर्देश पर उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर दिया है. पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा 27
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
