अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

बिहार में JDU को बड़ा झटका! मुस्लिम नेताओं के लगातार इस्तीफों के बीच खालिद अनवर का बड़ा बयान

बिहार में JDU को बड़ा झटका! मुस्लिम नेताओं के लगातार इस्तीफों के बीच खालिद अनवर का बड़ा बयान बिहार के मोतिहारी में वक्फ बिल पर जेडीयू के स्टैंड के बाद 15 मुस्लिम नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने नीतीश कुमार पर मुसलमानों का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है। JDU Muslim Leaders Resignation

बिहार में JDU को बड़ा झटका! मुस्लिम नेताओं के लगातार इस्तीफों के बीच खालिद अनवर का बड़ा बयान

Article Advertisement

बिहार में JDU को बड़ा झटका! मुस्लिम नेताओं के लगातार इस्तीफों के बीच खालिद अनवर का बड़ा बयान बिहार के मोतिहारी में वक्फ बिल पर जेडीयू के स्टैंड के बाद 15 मुस्लिम नेताओं ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इन नेताओं ने नीतीश कुमार पर मुसलमानों का भरोसा तोड़ने का आरोप लगाया है।

Article Advertisement

JDU Muslim Leaders Resignation: बिहार में वक्फ संशोधन बिल को लेकर जदयू मुस्लिम नेताओं का इस्तीफा देने का सिलसिला लगातार जारी है। वक्फ संशोधन बिल पर पार्टी के एमएलसी खालिद अनवर ने स्थिति साफ की है। पार्टी से मुस्लिम नेताओं के लगातार इस्तीफों के बीच खालिद अनवर ने इसे विपक्ष की भ्रामक रणनीति करार दिया है। खालिद अनवर ने बताया कि कुछ नेता विपक्ष के बहकावे में आ गए हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि वक्फ बिल मुस्लिम विरोधी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश हमेशा माइनॉरिटी के हित में काम करते रहे हैं। एमएलसी ने आगे बताया कि वे लोगों के बीच जाकर इस बिल के फायदों के बारे में जागरूकता फैलाएंगे। पार्टी छोड़ चुके नेताओं को भी वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। उनका मानना है कि विपक्ष की भ्रामक रणनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी। बिहार में परिवारवाद राजद पार्टी का भ्रामक फैलाना अब कामयाब नहीं होगा। राहुल गांधी के बिहार दौरे पर क्या बोले वहीं, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बोले राहुल गांधी टूरिस्ट हैं और बिहार आए हैं। उनका स्वागत है और अब दूसरे राज्य में टूर करने जाएंगे। राहुल गांधी को न तो विकास से मतलब है, न काम से मतलब है और न जनता की सेवा से मतलब है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी यूपी-बिहार समेत कई प्रदेशों से खत्म हो चुकी है। राहुल गांधी संभालना चाह रहे हैं तो संभालें। बिहार में नीतीश कुमार के अलावा किसी की नहीं चलेगी। वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल गरम है। जहां जदयू आंतरिक असंतोष से जूझ रही है, वहीं विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेराव कर रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read