लंबे समय बाद JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट में ही वापस CM आवास लौट गये बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होना है. पार्टी कार्यालयों में गतिविधियां बढ़ी हुई हैं. नीतीश कुमार ने भी आज पार्टी कार्यालय का दौरा किया. पटना: मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लंबे अर्से के बाद 20 अक्टूबर रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे. दोपहर बाद ही मुख्यमंत्री के पार्टी कार्यालय आने की चर्चा होने लगी थी. साढे़ तीन बजे के बाद जदयू कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. बड़ी संख्या में सीएम की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी जदयू कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल करने लगे. मुख्यमंत्री 5:35 में जदयू कार्यालय पहुंचे. मुख्यमंत्री के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे. कार्यकर्ताओं ने लगाये नारेः पहले मुख्यमंत्री के आने का समय 4:30 बजे था. फिर बदलकर 5:30 हो गया. प्रधानमंत्री बनारस से कई योजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन कर रहे थे, जिसमें दरभंगा के एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी था. मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास से जुड़े थे. इसी कारण विलंब हुआ. मुख्यमंत्री 5:35 में जदयू कार्यालय पहुंचे. कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाए. करीब 10 मिनट रुकेः पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री की गाड़ी सीधे कर्पूरी सभागार के गेट के पास रुकी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करीब 10 मिनट तक जदयू कार्यालय में रुके. कर्पूरी सभागार में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे. कर्पूरी सभागार का एक चक्कर लगाने के बाद मुख्यमंत्री तुरंत वापस लौट गए. हालांकि इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, पार्टी के विधान पार्षद संजय गांधी सहित कई नेता उपस्थित थे. कार्यकर्ताओं को निराशाः मुख्यमंत्री हाथ जोड़कर आए और हाथ जोड़कर निकल गए. ना तो मीडिया से बात की नहीं कार्यकर्ताओं से कोई बातचीत हुई. जदयू कार्यालय में दिन में आज मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था. पार्टी कार्यालय में सुबह से ही चहल पहल थी. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी मुख्यमंत्री उनके साथ बैठक करेंगे और उन्हें चुनाव के लिए टिप्स देंगे. लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं.
Article Advertisement
Politics
लंबे समय बाद JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट में ही वापस CM आवास लौट गये
लंबे समय बाद JDU कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट में ही वापस CM आवास लौट गये बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव होना है. पार्टी कार्यालयों में गतिविधियां बढ़ी हुई हैं. नीतीश कुमार ने भी आज पार्टी कार्यालय का दौरा किया. पटना: मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार लंबे अर्से के बाद 20

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
