BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Sports

झाझरिया ने नये विश्व रिकार्ड के साथ तोक्यो पैरालंपिक में जगह बनायी

Published: 2/7/2021, 8:22:52 am227 viewsSeemanchal Live

झाझरिया ने नये विश्व रिकार्ड के साथ तोक्यो पैरालंपिक में जगह बनायी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारत के दिग्गज पैरालंपियन भाला फेंक के एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकार्ड में सुधार करके तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया। पैरालंपिक खेलों में पुरुष

झाझरिया ने नये विश्व रिकार्ड के साथ तोक्यो पैरालंपिक में जगह बनायी
झाझरिया ने नये विश्व रिकार्ड के साथ तोक्यो पैरालंपिक में जगह बनायी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारत के दिग्गज पैरालंपियन भाला फेंक के एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने यहां राष्ट्रीय चयन ट्रायल के दौरान अपने ही विश्व रिकार्ड में सुधार करके तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये क्वालीफाई किया। पैरालंपिक खेलों में पुरुषों की एफ-46 वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले 40 वर्षीय झाझरिया ने बुधवार को ट्रायल्स के दौरान 65.71 मीटर भाला फेंका। अपने इस प्रदर्शन से उन्होंने न सिर्फ ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया बल्कि 63.97 मीटर के अपने पिछले विश्व रिकार्ड में भी सुधार किया। उन्होंने यह रिकार्ड रियो पैरालंपिक 2016 में बनाया था। झाझरिया ने हिंदी में ट्वीट करके बताया, ‘‘जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम दिल्ली में आज क्वालिफ़ाईंग प्रतियोगिता में 63.97 मीटर के अपने ही विश्व कीर्तिमान को तोड़कर नया कीर्तिमान 65.71 मीटर बना कर तोक्यो के लिए क्वालिफ़ाई किया।’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘मेरे परिवार का सहयोग तथा कोच सुनील तंवर और फिटनेस ट्रेनर लक्ष्य बत्रा की मेहनत से ये सब कर पाया हूं। ’’ तोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। झाझरिया के यह तीसरे पैरालंपिक खेल होंगे। उन्होंने 2004 एथेन्स पैरालंपिक और 2016 में रियो खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read