झारखंड चुनाव में हार के बाद BJP को एक और झटका, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने दिया इस्तीफा झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार का भारतीय जनता पार्टी पर अब असर दिखने लगा है।
झारखंड चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने इस्तीफा दे दिया है।
चुनाव में हार के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने बुधवार को अपना इस्तीफा सौंपा।
बता दें कि इस चुनाव में बीजेपी को हार मिली है और जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन की जीत हुई है।
हेमंत दास द्वारा जारी एक पत्र के मुताबिक, विधानसभा चुनाव 2019 में उम्मीद से खराब प्रदर्शन करने की वजह से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में लक्ष्मण गिलुआ अपनी सीट भी नहीं बचा पाए थे और उन्हें चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झामुमो के सुखराम ओरांव से हार का सामना करना पड़ा था।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 23 दिसंबर को हुए मतगणना में चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झामुमो के सुखराम ओरांव ने जीत दर्ज की।
सुखराम ओरांव ने भाजपा के लक्ष्मण गिलुवा को 12234 वोटों से हराया।
सुखराम ओरांव को 43,832 जबकि लक्ष्मण गिलुवा को 31, 598 वोट हासिल हुए।
झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता गंवानी पड़ी है और वह 81 विधानसभा सीटों में से महज 25 सीटें ही जीतने में कामयाब रही।
दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की अगुआई वाला जेएमएम-राजद-कांग्रेस गठबंधन ने 47 सीटें अपने नाम कर जबरदस्त जीत हासिल की।
Source-HINDUSTAN
Politics
झारखंड चुनाव में हार के बाद BJP को एक और झटका, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने दिया इस्तीफा
झारखंड चुनाव में हार के बाद BJP को एक और झटका, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने दिया इस्तीफा झारखंड विधानसभा चुनाव में मिली हार का भारतीय जनता पार्टी पर अब असर दिखने लगा है। झारखंड चुनाव में हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक और झटका लगा है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने इस्तीफा दे दिय

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


