Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म!
Brahmastra Box Office Collection Day 9: निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है।
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), मौनी रॉय (Mouni Roy), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और नागार्जुन (nagarjuna) की फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है।
फिल्म का कुल कलेक्शन कितना हो गया है, आपको बताते हैं इस रिपोर्ट में... कितना हुआ ब्रह्मास्त्र का कुल कलेक्शन ब्रह्मास्त्र का कलेक्शन वीकेंड में काफी अच्छा था, लेकिन वीकडेज में फिल्म का कलेक्शन गिर गया।
हालांकि वीकेंड में फिल्म को थोड़ी ग्रोथ मिली है।
8वां दिन फिल्म का कलेक्शन बीते दिन से अच्छा रहा और 9वें दिन कलेक्शन दोगुना हो सकता है।
फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 200 करोड़ रुपये हो गया है।
पहला दिन: 36 करोड़ रुपये दूसरा दिन: 41.50 करोड़ रुपये तीसरा दिन: 43.25 करोड़ रुपये चौथा दिन: 16 करोड़ रुपये पांचवा दिन: 12.50 करोड़ रुपये छठवां दिन: 10.50 करोड़ रुपये सातवां दिन: 9 करोड़ रुपये आठवां दिन:9.25 करोड़ रुपये नौवां दिन: करीब 16 करोड़ रुपये (अर्ली ट्रेंड्स) ब्रह्मास्त्र का स्क्रीन काउंट ब्रह्मास्त्र न सिर्फ 2022 की बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए ही मोस्ट अवेटिड फिल्मों में शुमार थी।
साल 2022 बॉलीवुड के लिए बुरा रहा है और कई बड़ी फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं, ऐसे में ब्रह्मास्त्र से ट्रेड एनालिस्ट्स को काफी उम्मीदे हैं।
बात फिल्म के स्क्रीन काउंट की करें तो फिल्म को भारत में 5019 स्क्रीन्स और ओवरसीज में करीब 3894 स्क्रीन्स मिले हैं।
ऐसे में साफ है कि फिल्म करीब 8913 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
वहीं फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे, 46 मिनट और 54 सेकेंड है।
कई लोगों को ब्रह्मास्त्र के ओटीटी रिलीज का भी इंतजार है।
तीन फिल्मों की सीरीज है 'ब्रह्मास्त्र' बता दें कि ब्रह्मास्त्र तीन फिल्मों की सीरीज है, जिसका पहला पार्ट शिवा हिट हो चुका है।
वहीं अब फिल्म के दूसरे पार्ट देव का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
ब्रह्मास्त्र 2 देव और अमृता के इर्द गिर्द घूमते नजर आएगी।
फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी नजर आ सकते हैं, हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर और आलिया मेन लीड में हैं, जो शिवा और ईशा का किरदार निभाते नजर आएंगे।
बता दें कि शिवा (शिव) और ईशा भी महादेव और पार्वती के ही नाम हैं।
ब्रह्मास्त्र के सभी किरदार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अयान ने इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ा एक यूनीवर्स बनाया है।
फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है।
फिल्म के दूसरे पार्ट के लिए भी दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट है।
Article Advertisement
Entertainment
Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म!
Brahmastra Box Office: दूसरे शनिवार ब्रह्मास्त्र ने किया धमाका, 200 करोड़ क्लब में पहुंची रणबीर-आलिया की फिल्म! Brahmastra Box Office Collection Day 9: निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), श

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
