अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

'ऑपरेशन लोटस' से अवगत कराने के लिए आप विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

'ऑपरेशन लोटस' से अवगत कराने के लिए आप विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने देश में विभिन्न राज्य सरकारों को ‘‘अस्थिर’’ करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित प्रयासों के बारे में जानकारी देने

'ऑपरेशन लोटस' से अवगत कराने के लिए आप विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा

Article Advertisement

'ऑपरेशन लोटस' से अवगत कराने के लिए आप विधायकों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) विधायक आतिशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने देश में विभिन्न राज्य सरकारों को ‘‘अस्थिर’’ करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कथित प्रयासों के बारे में जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का समय मांगा है। यह घटनाक्रम भाजपा के कथित 'ऑपरेशन लोटस' के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा एक शिकायत को "स्वीकार" किए जाने के एक दिन बाद हुआ है। आतिशी ने ट्वीट किया, "मैंने भारत के लोकतंत्र की संरक्षक-माननीय राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा है।" उन्होंने कहा, ‘‘आम आदमी पार्टी के विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल 'ऑपरेशन लोटस'-देश भर में राज्य सरकारों को अस्थिर करने के भाजपा के प्रयास पर चर्चा करने के लिए उनसे (राष्ट्रपति) मिलना चाहता है।’’ बुधवार को आतिशी सहित आप विधायकों का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य में अन्य दलों की सरकारों को गिराने के भाजपा के कथित प्रयासों की जांच की मांग करने के लिए सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल से मिलने गया था, हालांकि सीबीआई निदेशक के कार्यालय ने मुलाकात के उनके अनुरोध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। सीबीआई मुख्यालय में प्रवेश की अनुमति न मिलने पर आप विधायक विरोध में वहीं धरने पर बैठ गए थे। धरना-प्रदर्शन के बीच सीबीआई के कुछ अधिकारी दिल्ली विधानसभा में आप के मुख्य सचेतक दिलीप के. पांडेय और कालकाजी से विधायक आतिशी को शिकायत दर्ज कराने के लिए एजेंसी परिसर के अंदर ले गए थे। इसके बाद, आतिशी ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमने आखिरकार शिकायत दर्ज कराई और इसकी रसीद भी मिल गई। लेकिन, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता के 10 निर्वाचित प्रतिनिधियों को लगभग दो घंटे तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा और कोई भी अधिकारी हमसे नहीं मिला।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि भाजपा के खिलाफ शिकायत होने पर सीबीआई डर जाती है।      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read