अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Politics

'पीएम मोदी ने मेरी खाली कड़ाही भर दी' बोले जीतन राम मांझी- 'मेट्रो सिटी के रूप में होगी गया की पहचान'

'पीएम मोदी ने मेरी खाली कड़ाही भर दी' बोले जीतन राम मांझी- 'मेट्रो सिटी के रूप में होगी गया की पहचान' गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा था कि हमार

'पीएम मोदी ने मेरी खाली कड़ाही भर दी' बोले जीतन राम मांझी- 'मेट्रो सिटी के रूप में होगी गया की पहचान'

Article Advertisement

'पीएम मोदी ने मेरी खाली कड़ाही भर दी' बोले जीतन राम मांझी- 'मेट्रो सिटी के रूप में होगी गया की पहचान' गया: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी शहर के गोदावरी मोहल्ला स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहा था कि हमारी कड़ाही खाली है, जिसके बाद उन्होंने हमारी कड़ाही को भर दिया. 'गया में बनेगा कॉरिडोर- मांझी': जीतन राम मांझी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि गया में कॉरिडोर बन रहा है. कॉरिडोर बन जाने से गया की सूरत बदल जाएगी. उन्होंने कहा कि अमृतसर-कोलकाता सड़क मार्ग बन रहा है. गया से दरभंगा तक सड़क बन रही है. गया को इंडस्ट्रियल एरिया भी घोषित किया गया है. सड़क बनने से इसका चहुमुखी विकास होगा. "जल्द ही गया में मेट्रो का काम शुरू होगा और गया मेट्रो सिटी के नाम से जाना जाएगा. इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हैं. फल्गु नदी में और ज्यादा पानी आए और आसपास की भूमि सिंचित हो, इसके लिए सोन नदी के पानी को लाया जाएगा. फल्गु नदी में सालों भर पानी रहेगा और इसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा. जिस तरह से नरेंद्र मोदी की कृपा हम पर बरस रही है, ये भी काम होने ही वाला है."- जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री 'मेट्रो सिटी के रूप में होगी गया की पहचान': केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि गया में कॉरिडोर बन जाने से गया की सूरत बदल जाएगी. अपुष्ट कह रहे हैं लेकिन जल्द ही गया को मेट्रो सिटी के नाम से जाना जाएगा. इसके लिए सर्वे होने जा रहा है. अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस वे, बक्सर वैशाली एक्सप्रेस गया से गुजर रही है. क्रॉस रोड डोभी और गोरिया के बीच में पड़ रहा है. इसलिए गया को इंडस्ट्रियल हब बनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है. इसलिए हम उनका धन्यवाद देते हैं. 'हर वादा करेंगे पूरा': उन्होंने आगे कहा कि बाराचट्टी समेत दो जगहों में इलेक्ट्रिक प्लांट लगाने से भी काफी फायदा हुआ है. गांधी मैदान का 4 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण की बात हो रही है. गया से डालटेनगंज तक रेलवे की स्वीकृति लगभग हो गई है. गया से इस्लामपुर तक के लिए भी रेलवे की कोशिश में हम लगे हुए हैं. हम अपना वादा पूरा करने में लगे हुए हैं.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read