बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जताई है।
इस पर शाह ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है।
सभी सियासी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं।
एनडीए में भी सीट बंटवारे को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गइ है।
केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा हुई।
मीटिंग के दौरान मांझी ने गृहमंत्री से 20 सूत्री कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जाहिर की।
जिस पर गृहमंत्री ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनेगी सरकार गृहमंत्री शाह से बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि एनडीए के नेता जून के अंत या जुलाई में सीट बंटवारे को लेकर चर्चा करेंगे।
हमारी ओर से अभी कोई मांग सीटों को लेकर नहीं की गई है।
हालांकि हमें उम्मीद है कि एनडीए के सभी सहयोगियों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी।
वहीं नेतृत्व के बारे में पूछे जाने पर हम पार्टी के प्रमुख ने कहा कि इसमें कोई भ्रम नहीं है।
एनडीए आगामी चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बार एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतेगा और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा।
मांझी ने शाह से जताई नाराजगी जीतनराम मांझी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम पर चिंता जताते हुए कहा कि पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान 20 सूत्रीय कार्यक्रम में हमारी अनदेखी की गई।
हमने इस पर अपनी नाराजगी भी जताई।
एनडीए का साझा प्रोग्राम बनाते समय इस मुद्दे पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
बिहार के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी इस चूक को स्वीकार किया।
हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सुझाए गए नामों को जोड़कर इसमें सुधार किया जाएगा।
कितनी सीटों की डिमांड करेंगे मांझी?
बता दें कि बिहार में जीतनराम मांझी गया से सांसद हैं।
इसके अलावा वे केंद्र की मोदी सरकार में सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग के कैबिनेट मंत्री हैं।
मांझी कई बार चुनाव में अधिक से अधिक सीटें देने की मांग दोहरा चुके हैं।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी सीटों की डिमांड बीजेपी आलाकमान से करते हैं।
Article Advertisement
Politics
बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी
बिहार चुनाव से पहले मांझी ने बीजेपी को दिया झटका, इस मुद्दे पर गृहमंत्री शाह से जताई नाराजगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर 20 सूत्रीय कार्यक्रम को अनदेखा करने को लेकर नाराजगी जताई है। इस पर शाह ने उनको उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारिय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
