अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

तेजस्वी यादव पर जीतनराम मांझी का बड़ा आरोप, शराब पीते हैं, तस्करी में लीन रहते हैं…

तेजस्वी यादव पर जीतनराम मांझी का बड़ा आरोप, शराब पीते हैं, तस्करी में लीन रहते हैं… Jitan Ram Manjhi on Tejashwi Yadav: जीतनराम मांझी ने तेजस्वी पर पर बड़े आरोप लगाए और कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम खुद शराब पीते थे। इसलिए उनको लगता है कि बिहार में शराब बिक रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी खुद श

तेजस्वी यादव पर जीतनराम मांझी का बड़ा आरोप, शराब पीते हैं, तस्करी में लीन रहते हैं…

Article Advertisement

तेजस्वी यादव पर जीतनराम मांझी का बड़ा आरोप, शराब पीते हैं, तस्करी में लीन रहते हैं… Jitan Ram Manjhi on Tejashwi Yadav: जीतनराम मांझी ने तेजस्वी पर पर बड़े आरोप लगाए और कहा कि पूर्व डिप्टी सीएम खुद शराब पीते थे। इसलिए उनको लगता है कि बिहार में शराब बिक रहा है।

Article Advertisement

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी खुद शराब की तस्करी में लीन हैं या करवाते हैं। itan Ram Manjhi on Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा आरोप लगाया है। जीतनराम मांझी ने कहा है कि तेजस्वी यादव खुद शराब पीते हैं, इसलिए उनको लगता है कि बिहार में शराब बिक रहा है। राज्य में शराबबंदी है, अगर चोरी छिपे लोग पीते हैं तो क्या किया जा सकता है। तेजस्वी शराब की तस्करी में लीन रहते हैं या करवाते हैं। इसलिए उनको इस बारे में ज्यादा जानकारी है। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में लोग चोरी-छिपे शराब पीते हैं और इसका कोई आंकड़ा नहीं है। तेजस्वी यादव अगर कह रहे हैं तो वह खुद शराब पीते होंगे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी अगर शराब घर-घर शराब बिकने की बात करते हैं तो वह खुद शराब तस्करी में लीन होंगे। शराबबंदी पर तेजस्वी का हमला बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर सियासत गर्म है। तेजस्वी लगातार कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी फेल है। घर-घर शराब बिकती है। आरजेडी ने गुरुवार को नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि जेडीयू का मतलब है – जहां दारू अनलिमिटेड। बीते दिनों जहरीली शराब से छपरा, सीवान और गोपालगंज में कई लोगों की मौत हुई है। विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर हावी है। आरजेडी लगातार शराबबंदी को फेल बता रही है। जीतन राम मांझी पर आरजेडी का पलटवार जीतनराम मांझी पर पलटवार करते हुए राजद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर सवाल उठाने से पहले जीतनराम मांझी को खुद के गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि जीतन राम मांझी ने खुद स्वीकार कर लिया है कि घर-घर शराब मिलती है। जीतन राम मांझी के बेटे भी शराब पीते हैं। इससे यही लगता है कि दूसरे के बेटे भी शराब पीते होंगे इसलिए मांझी तेजस्वी यादव पर आरोप लगा रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read