अररिया के जोगबनी में सामाजिक सौहार्द्र कायम करने में सबका सहयोग जरूरी प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के एक धार्मिक स्थल की दीवार पर गुलाल फेंकने की घटना के बाद दोनों समुदाय के बीच मनमुटाव खत्म कर समरसता कायम रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जोगबनी थाना प्रांगण ने शांति समिति की बैठक हुई।
Seemanchal
अररिया के जोगबनी में सामाजिक सौहार्द्र कायम करने में सबका सहयोग जरूरी
अररिया के जोगबनी में सामाजिक सौहार्द्र कायम करने में सबका सहयोग जरूरी प्रतिमा विसर्जन के दौरान शहर के एक धार्मिक स्थल की दीवार पर गुलाल फेंकने की घटना के बाद दोनों समुदाय के बीच मनमुटाव खत्म कर समरसता कायम रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को जोगबनी थाना प्रांगण ने शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता

Article Advertisement
Article Advertisement
इसकी अध्यक्षता एसडीओ योगेश कुमार सागर ने की।
बैठक काफी गहमागहमी के बीच हुई।
काफी मशक्कत के बाद मामला शांत किया गया।
बैठक में छोटी-छोटी बातों पर तूल देने पर चिंता जताई गई।
बैठक का अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
कहा कि सामाजिक सौहार्द कायम करने में सबका सहयोग जरूरी है।
बैठक में कुछ लोगो ने अखाड़ा पर सामूहिक कार्रवाई पर चिंता जाहिर की।
दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करें।
सभी पर नहीं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अखाड़ा को लाइसेंस देने के समय शांति व्यवस्था भंग होने पर कार्रवाई की बात कही गई थी।
इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।
इस मौके पर अधिकारियों ने दोनों समाज के लोगों से आपस में मिलकर समस्या का समाधान निकालने और प्रशासन को सहयोग करने का अपील की।
इस मौके पर डीएसपी मनोज कुमार, बीडीओ अमित आनंद, सीओ संजीव कुमार, ईओ चन्द्रराज प्रकाश, एसएचओ अफताब अहमद, अनि जीवेश ठाकुर, राघव मिश्रा सहित नप अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू राय, नप उपाध्यक्ष मोहम्मद मजलूम, पूर्व नप अध्यक्ष प्रतिनिधि अनवर राज, पूर्व नप उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, मोहम्मद नौशाद, भानु प्रकाश राय, मनोज राय, मोहम्मद वाहिद, अंजार अहमद, रियाजुद्दीन सहित मन्टू भगत, सुभाष झा, प्रभात सिंह, दारा सिंह,चंद्रशेखर मंडल, रुस्तम खान, मोहम्मद नब्बू , राजनंदन यादव, लक्ष्मण यादव, साबिर अलि, कुंदन पौद्दार, नीरज साह, नाशिम खान, शंकर भगत, दिनेश साह, डॉ नाशरत अंसारी , दिनेश साह, जावेद खान, बिजय साह आदि मौजूद थे।
एसडीओ ने कहा, दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा: जोगबनी थाना परिसर में शुक्रवार को आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीओ योगेश कुमार सागर ने कहा कि धार्मिक स्थल की दीवार पर गुलाल फेंकने के मामले जो भी दोषी हंै उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।
उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रही है।
कानून सबसे उपर है।
एसडीओ ने कहा कि यह घटना काफी निंदनीय है।
समाज के सभी वर्गों को आपसी सामंजस से तथा बड़े दिल के साथ ही ऐसे घटनाओं का निष्पादन करना चाहिए।
साथ ही यह भी ध्यान देना चाहिये की भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
बैठक में लोगों द्वारा अखाड़ा पर केस होने के मामले पर कहा की लाइसेंस देने की शर्त ही यही होती है की किसी भी तरह की घटनाओं के लिये आयोजक जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने कहा की इस मामले में आप अपील कर सकते हैं।
उन्होंने बार बार लोगो से भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
