अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में कालाजार उन्मूलन की ओर बढ़ रहा अररिया जिला

अररिया में कालाजार उन्मूलन की ओर बढ़ रहा अररिया जिला अररिया जिला कालाजार उन्मूलन के कगार पर है। उम्मीद है कि 2020 तक अररिया जिला कालाजार से मुक्त हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में कालाजार रोगियों की काफी कम हुआ है। 2008 में करीब चार हजार मरीज थे इस साल महज 78 मरीज हैं। खास बात यह कि जिले का कोई प्रखंड क

अररिया में कालाजार उन्मूलन की ओर बढ़ रहा अररिया जिला

Article Advertisement

अररिया में कालाजार उन्मूलन की ओर बढ़ रहा अररिया जिला अररिया जिला कालाजार उन्मूलन के कगार पर है। उम्मीद है कि 2020 तक अररिया जिला कालाजार से मुक्त हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में कालाजार रोगियों की काफी कम हुआ है। 2008 में करीब चार हजार मरीज थे इस साल महज 78 मरीज हैं।

Article Advertisement

खास बात यह कि जिले का कोई प्रखंड कालाजार से प्रभावित नहीं है। छिटफुट रोगी ही हैं। सिकटी में मरीजों की संख्या शून्य हो चुकी है जबकि जोकीहाट व पलासी में दो-दो मरीज हैं। लगातार घट रहे रोगियों की संख्या के बीच डब्लूएचओ की सात सदस्यीय केन्द्रीय टीम अररिया पहुंची। टीम में डा. कैलाश कुमार, डा. सुरेंद्र उराव, डा. डेनिमल, डा. अशोक कुमार, डा. किशोर कुमार आदि शामिल हैं। टीम जिलेभर में घूम-घूमकर यह देख रही कि वास्तव में मरीज घट रहे हैं या कागजी खानापूर्ति हो रही है। टीम दो दिनों तक अररिया में रहेगी। शनिवार को फारबिसगंज क्षेत्र का भ्रमण करेगी। शुक्रवार को टीम सदस्यों ने सदर अस्पताल के कालाजार वार्ड, पैथोलॉजी विभाग पहुंचकर रजिस्टर को खंगाला और चिकित्सकों से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद एसीएमओ कार्यालय में भीबीडी अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद रानीगंज क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान ट्रीटमेंट फैसिलिटी, मरीज को प्रोत्साहन राशि मिली या नहीं, रोगियों को दवा मिल रही या नहीं, दवा की उपलब्धता, दवा का रख-रखाव ठीक है या नहीं। डॉक्टर को ट्रीटमेंट की जानकारी है या नहीं इसकी पड़ताल कर रही है। टीम सदस्यों के बेहतर काम हो रहा है। जिला बनने के बाद पहली बार मरीजों की संख्या एक सौ से कम पहुंची है। वहीं दूसरी ओर प्रभारी सदर अस्पताल अधीक्षक डा. जितेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक विकास आनंद आदि से भी जानकारी ली। मौके पर डा. राजेन्द्र कुमार, केटीएस दिव्या झा, नीरज कुमार, संजीव कुमार आदि थे। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read