अररिया के जयनगर के दक्षिण कालिका मंदिर में सबकी पूरी होती हैं मुरादें भरगामा प्रखंड के जयनगर गांव स्थित दक्षिण कालिका मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है ।
गौरवशाली इतिसास को संजोये इस काली मंदिर मे 350 वर्षों से अधिक समय से पूजा-अर्चना होती आ रही है ।
बुजुर्गों के अनुसार रामकृष्ण परंमहंस और महिषि संत लक्ष्मीनाथ गोसाई की अगुवाई में पूजा शुरू कराने का श्रेय गांव के बबआ झा को जाता है।
ऐसी मान्यता है कि जिसने भी सच्चे मन से मां की दरबार मे अपनी मुरादे लेकर आया, सबकी मांगे पूरी हुई।
इतना ही नही इस मंदिर में पूजा करने के दौरान श्रद्धालुओ को असीम सुख व सकून की अनुभूति होती है ।
प्रखंड मुख्यालय से महज दस किलोमीटर दूरी पर जयनगर गांव अवस्थित इस मंदिर में यूं तो सालो भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है परंतु अमावस्या की रात दूर-दूर से श्रद्धालु मनोकामना के लिए यहां पहुंचते ।
लोगों का ऐसा मानना है कि यहा मांगी गयी मन्नते अवश्य पूरी होती है।
यही कारण है कि दीपावली की रात में इस मंदिर मे उमडी भीड़, लगा मेला व सजावट देखने लायक होती है।
उस रात श्यामा पूजा के बाद हजारों छागरो की बलि दी जाती है।
पूर्व में तो यहा सैकडो पाडा को भी बलि दी जाती थी।
पर पिछले साल से बलि के लिए आएं सभी पाडा का कान काटकर छोड दिया जाता है ।
मन्नते पूरी होने पर यहा माता को पाठा का बलि देकर पूजा अर्चना करते हैं ।
इस दक्षिण कालिका मंदिर का वर्मन एक ताम्र पत्र मे लिख कर किया हुआ है।
16वीं शताब्दी से हो रही है पूजा: मंदिर के पुजारी पंडित ताराकांत झा ने बताया कि वे इस मंदिर में पिछले 50 वर्षों से पूजा करा रहे है।
इस मंदिर के संबंध में उन्हें 350 वर्षों तक के इतिहास की जानकारी है ।
लेकिन उन्होंने बताया कि उनके पिता स्व. वैद्यनाथ झा बताते थे कि इस मंदिर की स्थापना 16वीं शताब्दी में हुई है ।
उस समय से मां काली की पूजा होते आ रही है ।
क्योकि ताम्रपत्र मे मंदिर का इतिहास की लिखावट 16वीं शताब्दी की बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि फर्क सिर्फ इतना है कि पहले जहां घास फूस के घरों में पूजा होती थी वही अब पक्का मंदिर में आराधना होती है।
उन्होंने बताया करीब 60 वर्ष पूर्व घास फूस को हटाकर टीन की छतरी के नीचे पूजा होती थी ।
1985 में मंदिर का हुआ जीर्णोद्धार: ग्रामीणों ने बताया 1985 मे इस मंदिर को भव्य स्वरूप दिया गया ।
तब से प्रगति के पथ पर है।
मंदिर जीर्णोद्धार में बासा के तत्कालीन अध्यक्ष वजिन्द्र नारायण सिंह की सहभागिता सराहनीय योग रही है ।
हालांकि मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया वजिन्द्र नारायण सिंह के अलावे गांव के अन्य हर व्यक्ति की महत्वपूर्ण भागीदारी है।
मां काली ने दी थी स्वप्न: जिस समय कोलकाता में हाईकोर्ट चलता था उस दौरान जयनगर गांव के बबुआ झा नामक व्यक्ति कोर्ट करने कलकत्ता जाते थे ।
उस वक्त इस गाव होकर कोशी नदी वहती थी ।
भादो मास मे कोशी का पानी से गांव बासी तबाह हो जाते थे ।
ग्रामीणों के मुताबिक कलकत्ता में ही बबुआ झा को काली मां ने स्वप्न दी कि वे गांव में दक्षिण काली की पूजा अर्चना शुरू करें ।
इसके बाद कलकत्ता स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर से ही मूर्ति लाकर रामकृष्ण परमहंस और महर्षि के संत लक्ष्मीनाथ गोसाई के सानिध्य मे पिण्डी के अन्दर मूर्ति को डालकर पूजा शुरू की गई ।
बताया जाता है कि कोशी के रौद्र रूप को लेकर काली की पूजा शुरू हुआ।
तब से कोशी अपनी धारा बदल ली ।
तब से आजतक इस मंदिर मे निर्वाध रूप से पूजा होती आ रही है।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Article Advertisement
Seemanchal
अररिया के जयनगर के दक्षिण कालिका मंदिर में सबकी पूरी होती हैं मुरादें
अररिया के जयनगर के दक्षिण कालिका मंदिर में सबकी पूरी होती हैं मुरादें भरगामा प्रखंड के जयनगर गांव स्थित दक्षिण कालिका मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है । गौरवशाली इतिसास को संजोये इस काली मंदिर मे 350 वर्षों से अधिक समय से पूजा-अर्चना होती आ रही है । बुजुर्गों के अनुसार रामकृष्ण परंमहंस और म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
