बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस पर चढ़ी मालगाड़ी, 5 की मौत, 25 घायल पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में 25-30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Politics
बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस पर चढ़ी मालगाड़ी, 5 की मौत, 25 घायल
बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में कंचनजंगा एक्सप्रेस पर चढ़ी मालगाड़ी, 5 की मौत, 25 घायल पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सोमवार सुबह सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में 25-30 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग

Article Advertisement
Article Advertisement
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ।
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार कोलकाता से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
जबकि 25-30 से यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
नाॅर्थ रेलवे के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सियालदाह जाने वाली कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार सुबह न्यू जलपाईगुड़ी के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई।
मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है।
नाॅर्थ रेलवे के कटिहार डिवीजन के रेलवे मैनेजर बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई।
हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर हैं।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से आ रही कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन के पास रंगापानी में मालगाड़ी से टकरा गई।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
सीएम ने जताया दुख वहीं हादसे के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दुर्घटना पर दुख जताया है।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि दार्जिलिंग जिले में ट्रेन हादसे की खबर से सकते में हूं।
कंचनजंगा एक्सप्रेस को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।
जिला मजिस्ट्रेट और डाॅक्टरों की टीम मौके पर पहुंचे हुए हैं।
युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य जारी है।
वहीं केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि एनएफआर जोन में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना।
बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ मिलकर काम कर रहे हैं।
घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर वहीं हादसे के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि हादसे में घायल यात्रियों की जानकारी उनके परिजनों को मिल सके।
कटिहार डिवीजनल जोन ने 9002041952 और 9771441956 मोबाइल नंबर जारी किए हैं।
इसके अलावा 033-23508794 और 033-23833326 लैंडलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
