कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है।
डॉक्टरों के मुताबिक कनिका का बुखार भी अब नियंत्रित है।
पीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख और कोरोना वार्ड के प्रभारी डॉ. आरके सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को कनिका का तीसरा नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
वह भी पॉजिटिव आया है, जबकि कोरोना वार्ड में गुरुवार को लक्षण के आधार पर भर्ती किया गए संदिग्ध की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
कोरोना वार्ड के बाहर बनाये गये टी वन स्टेज में शुक्रवार को दर्जनभर से अधिक संदिग्ध पहुंचे।
जिन्हें डॉक्टरों ने लक्षण पूछने और देखने के बाद जांच की जरूरत न बताते हुए घर भेज दिया।
इनमें से छह को 14 दिन तक एकांत में रहने की सलाह दी गई है।
डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने के बावजूद उसकी दो बार जांच कराई जाएगी जब यह दोनों बार की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
कनिका का दूसरी आज कोरोना टेस्ट 24 मार्च को कराया गया था।
जांच रिपोर्ट में वायरल लोड ज्यादा होने की पुष्टि हुई थी।
पीजीआई के सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने उस समय बताया था कि कोरोना वार्ड में भर्ती कनिका का इलाज इमरजेंसी मेडिसिन, पलमोनरी मेडिसिन समेत अन्य कई विभागों के डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।
इस वार्ड को चार जोन में बांटा गया है।
समूचे क्षेत्र को आइसोलेटेड किया गया है।
ताकि कोरोना का संक्रमण संस्थान के अन्य किसी के डॉक्टर और अन्य स्टाफ को न हो।
क्या है मामला : कनिका 11 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं।
कनिका ने गत 13, 14 और 15 मार्च को होली से जुड़ी दो-तीन पार्टियों में शिरकत की थी।
वे छोटे आयोजन थे और कुल मिलाकर कर इनमें 250 से 300 लोगों ने शिरकत की थी।
कनिका की शिरकत वाली पार्टियों में अनेक राजनेता और अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें उत्तर प्रदेश के कुछ मंत्री भी हैं।
दूसरे विभागों में भर्ती पांच मरीजों के नमूने लिए पीजीआई के अलग-अलग विभाग के वार्ड में भर्ती पांच मरीजों में कोरोना जांच के नमूने लिए गए हैं।
इन मरीजों में कई दिन से बुखार, सर्दी और खांसी आ रही थी।
इन्हीं लक्षणों के आधार पर कोरोना की आशंका के चलते डॉक्टरों के निर्देश पर इन मरीजों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
Source - HINDUSTAN
Entertainment
कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार
कोरोना : कनिका कपूर की तीसरी बार भी रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सेहत में सुधार पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक कनिका का बुखार भी अब नियंत्रित है। पीजीआई के इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के प्रमुख और कोरोना वार्ड के प्रभारी डॉ. आरके स

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Entertainment
Zindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhay

Entertainment
'Jannat 3' की तैयारी शुरू! 'Awarapan 2' की सफलता के बाद विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, क्या लौटेंगे Emraan Hashmi?

Entertainment
Khushi Kapoor को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, आपत्तिजनक ऑनलाइन कंटेंट हटाने का आदेश

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


