Entertainment
Kantara Box Office: नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर की कमाई, ऑस्ट्रेलिया में भी छाई
Published: 24/10/2022, 7:20:12 am•168 views•Seemanchal Live
Kantara Box Office: नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर की कमाई, ऑस्ट्रेलिया में भी छाई Kantara Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा रिलीज के 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है। रिलीज के इतने दिनो के बाद भी कांतारा की ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अ

Kantara Box Office: नॉर्थ अमेरिका में 1 मिलियन डॉलर की कमाई, ऑस्ट्रेलिया में भी छाई Kantara Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा रिलीज के 23वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन परफॉर्म कर रही है।
रिलीज के इतने दिनो के बाद भी कांतारा की ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की रिपोर्ट है।
यही नहीं ये फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अभी भी नए रिकॉर्ड कायम करने में कामयाब रही है।
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की स्टोरी लाइन देश विदेश के दर्शकों को दिल को छूने में कामयाब साबित हुई है।
अब कांतारा विदेशों में अपनी कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने को लेकर चर्चाओं में आ गई है।
नॉर्थ अमेरिका में कांतारा का कन्नड वर्जन हिट कई भाषाओं में रिलीज हुई कांतारा, एक कन्नड फिल्म है।
रिलीज के दिन से ही कई रिकॉर्ड तोड़ रही कांतारा विदेशी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 23 दिनों के बाद भी छाई हुई है।
फिल्मों की विदेशों में कमाई जारी है।
लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक कांतारा ने अमेरिकी बॉक्स ऑफिस में 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।
इस तरह से ये फिल्म यूएसए (खासकर नॉर्थ अमेरिका) में KGF2 के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी कन्नड फिल्म बन गई है।
इस बात की जानकारी रमेश बाला ने ट्वीट कर शेयर की है।
ऑस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफिस पर भी छाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने वाली कांतारा की ऑस्ट्रेलियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने की रिपोर्ट है।
खबरों के मुताबिक, कांतारा ऑस्टेलिया बॉक्स ऑफिस पर 2लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर कमा चुकी है।
ग्लोबल फ्रंट पर किसी कन्नड फिल्म को मिलने वाली इस तरह की प्रतिक्रिया शायद पहली बार देखने को मिल रही है।
इसका श्रेय फिल्म के यूनीक कंटेंट और कमाल की सिनेमैटोग्राफी को जाता है।
कांतारा को मिलनी चाहिए ऑस्कर्स नॉमिनेशन कांतारा मूवी की फैन लिस्ट में सिनेप्रमियों के अलावा कई सेलेब्स भी शामिल हो गए हैं।
हाल ही में कंगना रनोट ने कांतारा फिल्म की तरीफ को लेकर एक पोस्ट भी लिखा था, ‘मुझे लगता है कि कांतारा को अगले साल ऑस्कर्स में एंट्री मिलनी चाहिए, मुझे पता है कि साल बाकी है और बेहतर फिल्में आ सकती हैं।
लेकिन ऑस्कर से ज्यादा ये जरूरी है कि दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व सही तरीके से होना चाहिए।’ कंगना के अलावा डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी कांतारा की खूब तारीफ की।
इसे लेकर उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘ऋषभ शेट्टी की मास्टरपीस फिल्म कांतारा अभी देखी।
बस एक शब्द है कहने के लिए वाओ।
कमाल का अनुभव।
जितना जल्द संभव हो इसे देखिए।’
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



