बॉलिवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से मिले नोटिस का जवाब दिया है।
एनसीबी की ओर से जारी नोटिस में कथित तौर पर उनके घर की एक पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर सफाई मांगी गई थी।
इस वीडियो के जरिए यह आरोप लगाया जा रहा था कि पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ है।
अपने वकील के जरिए नोटिस का जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा कि उनकी पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर के वकील की ओर से एनसीबी को एक पेन ड्राइव दिया गया है।
इस पेन ड्राइव में करण जौहर का बयान भी है।
इसके अलावा करण जौहर ने अपनी उस पार्टी के कुछ और वीडियो एवं फोटो भी एनसीबी को मुहैया कराए हैं, जो अब तक पब्लिक डोमेन में नहीं थे।
इसके अलावा पार्टी में आए लोगों की लिस्ट भी करण जौहर ने दी है।
यही नहीं उन लोगों की लिस्ट भी करण जौहर की ओर से दी गई है, जिन्हें आमंत्रण तो दिया गया था, लेकिन वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए थे।
अब एजेंसी की ओर से करण जौहर के दावे की सत्यता की जांच की जाएगी।
करण जौहर की उस पार्टी में वरुण धवन, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों को देखा गया था।
एनसीबी की ओर से वायरल वीडियो को लेकर करण जौहर को एनडीपीएस ऐक्ट की धारा 67(B) के तहत नोटिस जारी किया गया था।
इस नोटिस के तहत करण जौहर को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने से छूट दी गई थी।
हालांकि जिस व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था, उसकी ओर से सहयोग किया जाना जरूरी है।
इससे पहले भी वीडियो वायरल होने और ड्रग्स के इस्तेमाल के आरोपों का करण जौहर ने खंडन किया था।
बता दें कि ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी बॉलिवुड में ड्रग्स के नेक्सस की जांच में जुटी है।source hindustan
Article Advertisement
Entertainment
बॉलिवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से मिले नोटिस का जवाब दिया है
बॉलिवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से मिले नोटिस का जवाब दिया है। एनसीबी की ओर से जारी नोटिस में कथित तौर पर उनके घर की एक पार्टी के वायरल वीडियो को लेकर सफाई मांगी गई थी। इस वीडियो के जरिए यह आरोप लगाया जा रहा था कि पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ है।

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
नानी की The Paradise ने पहले हफ्ते में मचाया धमाल, 150 करोड़ के पार कमाई; आलोचनाओं पर अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी

Entertainment
Nani की The Paradise रिलीज, पहले शो के बाद सामने आया दर्शकों का रिएक्शन; जानिए फिल्म में क्या है खास

Entertainment
OTT पर इस हफ्ते लगेगा मनोरंजन का तड़का, Shaque से Toxic तक कई बड़े रिलीज

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
