अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया कश्मीरी, पिता था कुख्यात आतंकी

कटिहार के शहीद चौक के समीप पुलिस ने एक शख्स को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया है.   शख्स कश्मीर का बताया जा रहा है, जिससे आईबी, आर्मी इंटेलिजेंस, रॉ और सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है. युवक की पहचान नासिर यूसुफ वजा के रूप में की गई है. युवक जम्मू कश्मीर के बड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा ह

कटिहार में संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया कश्मीरी, पिता था कुख्यात आतंकी

Article Advertisement

कटिहार के शहीद चौक के समीप पुलिस ने एक शख्स को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया है.   शख्स कश्मीर का बताया जा रहा है, जिससे आईबी, आर्मी इंटेलिजेंस, रॉ और सीआईडी की टीम पूछताछ कर रही है. युवक की पहचान नासिर यूसुफ वजा के रूप में की गई है. युवक जम्मू कश्मीर के बड़गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि वह फिनलैंड से भारत आया है. वहीं अभी इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक का पिता यूसुफ कुख्यात आतंकवादी था, जो कश्मीर में एनकाउंटर में मारा गया था. संदिग्ध युवक का सीमांचल में मिलने से इसे प्रशासन गंभीरता से ले रही है क्योंकि सीमांचल का यह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है.   फिलहाल शख्स को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है और यह भी पता कर रही है कि इससे पहले वह कटिहार में कहां रुका था. शहर में लगे सारे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. 2 घंटे तक शहीद चौक में घूमता रहा युवक पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नासिर की कई मामलों में संलिप्तता हो सकती है. हालांकि अब तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं हुआ है. हालांकि नासिर को 2 घंटे से ज्यादा समय तक संदिग्ध हालत में युवक शहीद चौक कटिहार के नगर थाना के आसपास के इलाके में घूम रहा था. फिलहाल कटिहार एसपी ने कहा है कि मामले में जांच चल रही है और इसकी डिटेल वह मीडिया के साथ शेयर कर देंगे, जिसके बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read