अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Katihar:- घर में आग लगाने का आरोप, केस

घर में आग लगाने का आरोप, केस सालमारी। ओपी क्षेत्र के जितवारपुर की एक महिला ने नौ लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर घर में घुसकर लूटपाट व घर में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला द्वारा दिए आवेदन के अनुसार उसके पति की गैर मौजूदगी कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा ले कर आए और मारपीट की और घर खाली करने

Katihar:- घर में आग लगाने का आरोप, केस

Article Advertisement

घर में आग लगाने का आरोप, केस सालमारी। ओपी क्षेत्र के जितवारपुर की एक महिला ने नौ लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन देकर घर में घुसकर लूटपाट व घर में आग लगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला द्वारा दिए आवेदन के अनुसार उसके पति की गैर मौजूदगी कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा ले कर आए और मारपीट की और घर खाली करने को कहा।

Article Advertisement

जब महिला ने यह कह कर विरोध किया कि मामला न्यायालय में लंबित है तो उन लोगों ने उसके घर में लूटपाट की और सोने वाले कमरे में आग भी लगा दी। पीड़ित महिला सरेका खातून के अनुसार उन लोगों ने उसके घर में रखे बक्शे को तोड़ कर 50 हजार नगद,लगभग 3 लाख मूल्य के सोने के जेवर तथा 25 हजार मूल्य के चांदी के जेवर लूट लिये। इस संबंध में ओपी अध्यक्ष नवनीत कुमार नमन ने बताया की गोरखपुर पंचायत के जितवारपुर गांव से महिला सदेका खातून के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज हुआ है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read