नल जल योजना के 372 संयंत्रों की होगी जांच कटिहार/ बरारी, हिन्दुस्तान टीम।
जिले के बरारी प्रखंड के 21 पंचायतों के 325 वार्डो में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति को लेकर अधिष्ठापित 372 संयत्रों की जांच का आदेश जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने दिया है।
Seemanchal
कटिहार:- नल जल योजना के 372 संयंत्रों की होगी जांच
नल जल योजना के 372 संयंत्रों की होगी जांच कटिहार/ बरारी, हिन्दुस्तान टीम। जिले के बरारी प्रखंड के 21 पंचायतों के 325 वार्डो में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति को लेकर अधिष्ठापित 372 संयत्रों की जांच का आदेश जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने दिया है। इसके लिए पंचाय व वार्डवार वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तर

Article Advertisement
Article Advertisement
इसके लिए पंचाय व वार्डवार वरीय पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तर के अधिकारियों के अलावा अभियंताओं को तैनात किया गया है।
मालूम हो कि विगत 18 अगस्त को बरारी प्रखंड में आयोजित जन सुशासन शिविर में राजद के पूर्व विधायक नीरज यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न पंचायतों में कार्यान्वित इस योजना के कार्यान्वयन पर असंतोष व्यक्त किया गया था।
साथ ही कुछ संयत्रों में तकनीकि दोष, विद्युत दोष के कारण जलापूर्ति बाधित रहने की शिकायत प्रतिवेदित की गई है।
इसके लिए शनिवार को जिलाधिकारी के अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दिये गये निर्देश के तहत सम्बद्ध पंचायतों में स्थलीय निरीक्षण करते हुए जांच प्रतिवेदन में वीडियोग्राफी की सीडी भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।उधर पूर्व विधायक ने जिलाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच का आदेश दिये जाने पर डीएम को साधुवाद दिया है।
सुखासन में एडीएम तो सकरेली में भूअर्जन पदाधिकारी को दिया गया है दायित्व डीएम द्वारा जारी आदेश में बरारी के सकरैली में अपर समाहर्ता विजय कुमार के साथ डंडखोरा के बीडीओ व सीओ, पंचायतराज पदाधिकारी तथा कटिहार के अवर सांख्यकी पदाधिकारी जांच करेंगे।
वहीं सकरैली पंचायत में जिला भूअर्जन पदाधिकारी को कटिहार के बीडीओ, हसनगंज के सीओ को दायित्व सौंपा गया है।
बरेटा पंचायत में सदर एसडीओ शंकर शरण ओमी को हसनगंज के बीडीओ व समेली के सीओ तथा रसायन के सहायक निदेशक व फलका के सीडीपीओ को दायित्व सौंपा गया है।
वहीं दुर्गापुर में डीएसओ रविशंकर उरांव को कदवा के बीडीओ व फलका के सीओ को दायित्व सौंपा गया है।
जबकिदक्षिणी भंडारतल में जिला पंचायती राज पदाधिकारी को प्राणपुर के बीडीओ की तैनाती की गई है।
वहीं गुरुमेला पंचायत में उद्यान के सहायक निदेशक को मनसाही के बीडीओ व प्राणपुर के सीओ सहयोग करेंगे।
साथ ही जगदीशपुर में डीसीएलआर सुधांशु शेखर के साथ मनिहारी के बीडीओ व बलरामपुर के सीओ को लगाया गया है।
इसी तरह कान्तनगर में वरीय उपसमाहर्ता सरोज पासवान को कोढ़ा के बीडीओ व सहायक अनुसंधान पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार सहयोग करेंगे।
जबकि काबर में जिला गव्य विकास पदाधिकारी को बीडीओ समेली व बरारी के पंचायतराज पदाधिकारी सहयोग करेंगे।
लक्ष्मीपुर में वरीय उपसमाहर्ता संजय तो मोहना चांदपुर में मनिहारी के एसडीओ करेंगे जांच डीएम द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लक्ष्मीपुर में वरीय उपसमाहर्ता संजय कुमार एवं मोहना चांदपुर में मनिहारी के एसडीओ जांच करेंगे।
इसी तरह पश्चिमी बारीनगर में अपर अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, पूर्वी बारीनगर में अतुल आनंद, रौनियां में चंदन कुमार, बकिया सुखाय में डभ्डब्ल्यूओ तथा सिक्कट में जिला मत्स्य पदाधिकारी समेत अन्य पंचायत में पदाधिकारी को तैनात किया गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
