कटिहार से शाह का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा- पीएम ने देश से परिवारवाद को किया खत्म पहले चरण के मतदान के बाद सभी पार्टियां अब दूसरे चरण के मतदान में जुटी हुई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटिहार में जनसभा करने पहुंचे. जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने लालू यादव और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला किया. गृह मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया. देश से आतंक खत्म कर देश को सुरक्षित किया. इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि ये लोग कहते हैं कि बिहार-राजस्थान को कश्मीर से क्या मतलब?
कश्मीर हमारा है. आगे आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू के लालटेन और पंजे के साथ जाएंगे तो दंगा और अत्याचार मिलेगा. कमल के साथ आएंगे तो डबल इंजन की सरकार के साथ खुशहाली आएगी. शाह ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की कई उपलब्धियां भी गिनवाई. कटिहार से अमित शाह का इंडिया गठबंधन पर हमला आगे विपक्ष पर बोलते हुए शाह ने कहा कि इंडिया गठबंधन वाले बिहार को लालटेन युग में वापस ले जाना चाहते हैं. सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि आपको लालू-राबड़ी का शासन याद है ना, इन लोगों ने बिहार को जंगलराज में बदलकर रख दिया था. गरीब, दलित, पिछड़ा सबके साथ अत्याचार किया गया. वहीं, देश में पीएम मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के आने के बाद राज्य में गरीबों पर अत्याचार बंद हुआ. परिवारवाद पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि देश से पीएम मोदी ने परिवारवाद को खत्म किया. पीएम मोदी और सीएम नीतीश की गिनाई उपलब्धियां शाह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर भारत का अंग है, लेकिन कांग्रेस वाले कहते हैं कि बिहार-राजस्थान को कश्मीर से क्या मतलब. उन्हें पता नहीं है कि बिहार का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए अपनी जान दे सकता है. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए शाह ने कहा कि नीतीश जी ने घर-घर बिजली पहुंचाई. बता दें कि 10 दिन के अंदर केंद्रीय गृह मंत्री का यह बिहार का दूसरा दौरा था. उधर, शाह के दौरे पर किए गए सवाल पर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के तमाम बड़े नेता को 365 दिन बिहार बुला लें, लेकिन मेरा रिजल्ट उतना ही मजबूत होगा
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार से शाह का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा- पीएम ने देश से परिवारवाद को किया खत्म
कटिहार से शाह का इंडिया गठबंधन पर हमला, कहा- पीएम ने देश से परिवारवाद को किया खत्म पहले चरण के मतदान के बाद सभी पार्टियां अब दूसरे चरण के मतदान में जुटी हुई है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कटिहार में जनसभा करने पहुंचे. जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने लालू यादव और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
