अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव हुआ तेज, ग्रामीणों की कट रही उपजाऊ जमीन

महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव हुआ तेज, ग्रामीणों की कट रही उपजाऊ जमीन अमदाबाद . प्रखंड से होकर पहने वाली गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ बेलगच्छी गांव के समीप कटाव जारी है. गंगा एवं महानंद नदी के जलस्तर बढ़ने एवं कटाव होने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया ह

महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव हुआ तेज, ग्रामीणों की कट रही उपजाऊ जमीन

Article Advertisement

महानंदा नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कटाव हुआ तेज, ग्रामीणों की कट रही उपजाऊ जमीन अमदाबाद . प्रखंड से होकर पहने वाली गंगा एवं महानंदा नदी के जलस्तर बढ़ने के साथ बेलगच्छी गांव के समीप कटाव जारी है. गंगा एवं महानंद नदी के जलस्तर बढ़ने एवं कटाव होने से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार महानंदा नदी में 37 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 25.77 मीटर दर्ज की गयी है. गंगा नदी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 22.86 मीटर दर्ज की गयी है. महानंदा नदी की जलस्तर में वृद्धि के साथ ही कटाव जारी है. ग्रामीणों ने बताया कि बेलगच्छी गांव के समीप करीब दो से ढाई सौ मीटर में कटाव निरोधी कार्य कराया गया है. ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर कटाव निरोधी कार्य की गयी है. वहीं से सटकर पूरब दिशा में कटाव शुरू हो गया है. जिससे कई लोगों की विस्थापित होने की संभावना बढ़ गयी है. शेख इसरुल, तारिक आलम, दशरथ ठाकुर, अब्दुल सत्तार, अजीज, शेख मतार आदि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष की कटाव में दर्जनों लोग स्थापित हो चुके हैं. बेलगच्छी गांव के समीप महानंदा नदी से गये वर्षों से लगातार कटाव होता आ रहा है. जिससे दर्जनों परिवार विस्थापित होकर जिल्लत भरी जिंदगी जीने को विवस है. पूर्व के विस्थापित परिवार बेलगच्छी महानंदा बांध सहित अन्य स्थानों पर शरण लिए हुए हैं. उपरोक्त ग्रामीणों ने बताया कि समय रहते महानंदा विभाग द्वारा इस स्थान पर कटाव निरोधी कार्य नहीं कराया गया तो कई परिवार विस्थापित हो जायेंगे और इस गांव का अस्तित्व समाप्त हो जायेगी.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read