महिला सिपाही ने लाइव होकर की खुदकुशी कोढ़ा अंचल कार्यालय में कार्यरत थी मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला सिपाही कोढ़ा. अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा में पदस्थापित अविवाहित महिला सिपाही ने मंगलवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी फैलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. तुरंत कोढ़ा डीएसपी समेत एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजने की तैयारी में जुटी है. पुलिस ने कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस अंचल निरीक्षक कोढ़ा में पदस्थापित अविवाहित 2018 बैच की महिला सिपाही अनिता कुमारी ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शाम करीब 3:50 का बताया जा रहा है. बताया जाता है कि अनिता कुमारी वर्ष 2023 के मई माह से कोढ़ा में पदस्थापित थी. महिला सिपाही मुजफ्फरपुर जिले की निवासी बतायी जाती है. जो पुलिस निरीक्षक कार्यालय में कंप्यूटर पर टाइपिस्ट का काम संभालती थी. थाना परिसर में साक्षर महिला सिपाही के लिए बना पुलिस बैरक के अलग कमरे में रहती थी. बगल के कमरे में रह रही महिला सिपाही झूलता हुआ शव देखा और दौड़ भाग कर घटना की सूचना थाना में अपर थानाध्यक्ष राजेश कुमार को दिया. घटना की जानकारी मौके से वरीय पुलिस पदाधिकारी को दिया गया. मौके पर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी द्वितीय धर्मेंद्र कुमार, कोढ़ा इंस्पेक्टर उमेश कुमार, अंचल पदाधिकारी अंजू कुमारी की उपस्थिति में रूम का गेट को तोड़ा गया. मामले में एफएसएल की टीम व कोढ़ा डीएसपी, इंस्पेक्टर व सीओ के मौजूदगी में शव को नीचे उतारा. थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के बीच शोक व्याप्त हो गया. पुलिस बैरक के अलग कमरे में रह रही अन्य महिला सिपाही घटना के बाद रोने व चीखने चिल्लाने लगी. सभी महिला सिपाहियों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतिका सिपाही ने मोबाइल पर लाइव वीडियो कॉल कर की आत्महत्या पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि मृतिका सिपाही ने मोबाइल पर वीडियो कॉल लाइव कर आत्महत्या की है. मृतिका सिपाही के गले में एयर फोन तथा निकट में ही मोबाइल पड़ा मिला है. इससे यह बात कही जा रही है कि महिला सिपाही ने लाइव वीडियो कॉल कर आत्महत्या जैसी कदम उठायी है. पुलिस यह जांच करने में जुटी है कि उसने अंतिम बार किस व्यक्ति से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात की है. उसका नंबर खंगाला जा रहा है. इसके साथ ही सोसाइट नोट से काफी कुछ सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं. कहते हैं एसपी मामले में एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के बाद महिला सिपाही के कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. उसके गले में एयर फोन लगा हुआ था और सामने मोबाइल भी था. एसपी ने बताया कि आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद है. उन्होंने कहा कि मामले में गहन तहकीकत की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.
Article Advertisement
Seemanchal
महिला सिपाही ने लाइव होकर की खुदकुशी कोढ़ा अंचल कार्यालय में कार्यरत थी मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला सिपाही
महिला सिपाही ने लाइव होकर की खुदकुशी कोढ़ा अंचल कार्यालय में कार्यरत थी मुजफ्फरपुर की रहने वाली महिला सिपाही कोढ़ा. अंचल पुलिस निरीक्षक कोढ़ा में पदस्थापित अविवाहित महिला सिपाही ने मंगलवार को गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी फैलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. तुरंत कोढ़ा डी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
