अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार: 23 विभागों में 33 फीसदी कर्मी आज से करेंगे काम

द्वितीय चरण के लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल यानि सोमवार से 23 कार्यालयों को खोलने के लिए सम्बंधित विभाग प्रमुख द्वारा कर्मचारियों के लिए पास निर्गत कर दिया गया है। कामकाज और वाहनों के इस्तेमाल पर भी गाइडलाइन जारी किया गया है। विभाग प्रमुख द्वारा कर्मचारियों के लिए पास निर्गत करने का निर्देश दिया गया है।

कटिहार: 23 विभागों में 33 फीसदी कर्मी आज से करेंगे काम

Article Advertisement

द्वितीय चरण के लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल यानि सोमवार से 23 कार्यालयों को खोलने के लिए सम्बंधित विभाग प्रमुख द्वारा कर्मचारियों के लिए पास निर्गत कर दिया गया है। कामकाज और वाहनों के इस्तेमाल पर भी गाइडलाइन जारी किया गया है।

Article Advertisement

विभाग प्रमुख द्वारा कर्मचारियों के लिए पास निर्गत करने का निर्देश दिया गया है। खुलने वाले नगर निकाय, विद्युत कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों में संविदा गत कर्मियों को सप्ताह में तीन से चार दिन कार्यालय पहुंचने का निर्देश जारी किया गया है। इस दौरान 33 प्रतिशत कर्मचारी ही उपस्थित रहेंगे। इस बावत जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन होगा। मास्क के उपयोग पर जोर दिया। किसी भी कार्यालय में पांच से अधिक लोगों का जमावड़ा नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्र के उद्योग धंधे को शुरू किया जायेगा। सभी प्रकार के गुड्स का अदान प्रदान होगा। रजिस्ट्री ऑफिस में निबंधन के लिए पहले ऑनलाइन प्रक्रिया अपनायी जायेगी। उसके बाद भी निबंधन होगा। किसी भी सूरत में पांच से अधिक लोगों को एक जगह इक्कठा नहीं होने दिया जायेगा। लॉकडाउन के तहत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। लॉकडाउन के तहत सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन करनेवाले के विरुद्ध सख्ती बरती जायेगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read