अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बारिश ने फिर बिगाड़ी कटिहार शहर की सूरत

एक बार फिर शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी । सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से जिन इलाकों में पानी सूख गया था या फिर पंपसेट से जलनिकासी कर खाली कराए जानेवाले क्षेत्रों में एक बार फिर से जलजमाव हो गया। इससे निचले वार्ड के कई मोहल्लों में रहनेवाले लोगों के बीच परेशानी जस की तस ह

बारिश ने फिर बिगाड़ी कटिहार शहर की सूरत

Article Advertisement

एक बार फिर शनिवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी । सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से जिन इलाकों में पानी सूख गया था या फिर पंपसेट से जलनिकासी कर खाली कराए जानेवाले क्षेत्रों में एक बार फिर से जलजमाव हो गया।

Article Advertisement

इससे निचले वार्ड के कई मोहल्लों में रहनेवाले लोगों के बीच परेशानी जस की तस हो गई। वार्ड के लोगों में निगम के प्रति आक्रोश है। बाजार क्षेत्र के वार्डों में नाला की उड़ाही, साफ-सफाई आदि नहीं किए जाने से लोग खर्च किए गए मद की राशि पर सवाल उठाने लगे हैं। वार्ड के लोगों में सिद्धार्थ विश्वास, शंभू यादव, पंकज यादव, आरटीआई कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद साह, सेवानिवृत्त प्राचार्य आरएन मंडल का कहना है कि निगम का दर्जा मिलने के बाद सुविधा पंचायत से भी बदतर है। वार्ड के लोगों ने निगम को टैक्स के रूप में मोटी रकम देने के बाद भी नाले की उड़ाही, साफ सफाई ,वाहन सहित अन्य मद में खर्च होनेवाली 40 लाख की राशि को लेकर जांच का विषय बताया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read