नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है।
महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर में नदी किनारे स्थित गांव की जमीन का कटाव का रही है।
गंगा नदी मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड में अपने किनारे भाग स्थित खेत को निगल रही है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है।
पिछले तीन चार दिनों में चालीस से पचास सेमी नदी का जलस्तर घटा है।
रविवार को नदी के जलस्तर धीमी गति से घटने लगा है।
12 घंटे में मात्र पांच से सात सेमी की गिरावट दर्ज किया गया है।
अभियंता ने बताया कि मनिहारी स्टेशन के पास स्थित मनिहारी सिंगनल टोला के पास, अमदाबाद प्रखंड के धन्नी टोला, पारदियारा, बबला बन्ना सूबेदार टोला में कटाव तेज हो गया है।
हालांकि कटाव रूक-रूक कर हो रहा है।
अमदाबाद में पांच सौ मीटर की लंबाई में कभी दो सौ तो कभी एक सौ व पचास मीटर की लंबाई और पांच से दस सेमी की चौड़ाई में नदी के किनारे भाग का जमीन धंस जाता है।
मनिहारी के सिंगनल टोला में कटाव को रोकने के लिए फ्लड फाइटिंग कार्य भी रूक-रूक कर चलाया जा रहा है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि पिछले तीन दिनों से महानंदा नदी का जलस्तर में गिरावट हो रहा है।
इसके बाद भी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे नहीं उतर पाया है।
महानंदा नदी का जलस्तर अभी भी आजमनगर में एक सेमी, धबौल में 9 सेमी, दुर्गापुर में 25 सेमी खतरे के निशान से ऊपर है।
बरंडी नदी का जलस्तर भी घट रहा है ।
बावजूद नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 60 सेमी ऊपर बह रहा है।
उन्होंने बताया कि कोसी नदी का जलस्तर 30.00 मीटर से सात सेमी घटकर 29.93 मीटर पर घटना जारी है।
नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से 43सेमी ऊपर है जबकि खतरे के निशान से नीचे उतर गया है।
उन्होंने बताया कि महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 31.26 मीटर से पांच सेमी घटकर 31.21 मीटर पर, बहरखाल में 30.94 मीटर से 12 सेमी घटकर 30.82 मीटर पर, आजमनगर में 30.04 मीटर से 14 सेमी घटकर 29.90 मीटर पर, धबौल में 29.45 मीटर से दस सेमी घटकर 29.39 मीटर पर कुर्सेल में 31.26 मीटर से 14 सेमी घटकर 31.26 मीटर पर, दुर्गापुर में 28.42 मीटर से 12 सेमी घटकर 28.30 मीटर पर और गोविंदपुर में 26.96मीटर से 09 सेमी घटकर 26.87 मीटर पर घटना जारी है।
नदी का जलस्तर झौआ, बहरखाल, कुर्सेल और गोविंदपुर में चेतावनी स्तर से ऊपर है।
उन्होंने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर मनिहारी प्रखंड के रामायणपुर में 26.20 मीटर से पांच सेमी घटकर 26.17 मीटर पर, बरारी प्रखंड के काढ़ागोला में 29.62 मीटर से 07 सेमी घटकर 29.55 मीटर पर घटना जारी है।
बरंडी नदी का जलस्तर समेली प्रखंड के डूमर गांव में एनएच 31 के पास 31.21 मीटर से एक सेमी घटकर 31.20 मीटर पर, कारी कोसी नदी का जलस्तर शहरी सुरक्षात्मक तटबंध के चेन संख्या 389 के पास 27.82 मीटर से छह सेमी घटकर 27.76 मीटर पर घटना जारी है।
Article Advertisement
Seemanchal
कटिहार जिले में जमीन निगल रही महानंदा और गंगा
नदियों के जलस्तर में हो रही गिरावट से कटाव तेज हो गया है। महानंदा नदी अमदाबाद, प्राणपुर में नदी किनारे स्थित गांव की जमीन का कटाव का रही है। गंगा नदी मनिहारी और अमदाबाद प्रखंड में अपने किनारे भाग स्थित खेत को निगल रही है। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
