बिहार के कटिहार नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुहल्ले से पुलिस ने मंगलवार को जिन पांच विदेशी नागरिकों को पकड़ा था वे सभी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं।
पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।
एटीएस व क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उनसे कई अहम सुराग मिले हैं।
बुधवार को एसपी विकास कुमार ने नगर थाना में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार लोगों की शिनाख्त अफगानिस्तन देश के पकटीका राज्य के शारन जिला निवासी मो दाउद उर्फ शेरगुल, मो. कमरान उर्फ मो. राजा खां, मो. फजल खान उर्फ समुत खान, मो.राजा उर्फ राजा खान, गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है।
उन लोगों के पास से पांच लाख दो हजार नगद, एक करोड़ रुपये के लेन-देन से संबंधित कागजात, 15 मोबाइल, तीन एटीएम कार्ड, कई क्लोन कार्ड, पांच पैन कार्ड, चार आधार कार्ड एवं कई क्लोन आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, चार बाइक को जब्त किया गया है।
इस मामले में पांचों अफगानी सहित मकान मालिक चौधरी मुहल्ला निवासी मो. मोनाजिर और एक अफगानी नागरिक अलमर खान के खिलाफ फॉरेन अधिनियम, मनी लांड्रिंग अधिनियम व आईपीसी की अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि मकान मालिक मोनाजिर और एक अफगानी नागरिक अलमर छापेमारी के के दौरान ही फरार हो गया।
इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पांच विदेशी नागरिकों में से तीन के पास टूरिस्ट वीजा है।
दो के पास किसी प्रकार का वीजा नहीं है।
पांच साल से पहचान छिपाकर रह रहे थे छह अफगानी नागरिक एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गए विदेशी नागरिकों से हुई पूछताछ और मिले साक्ष्य से यह बात सामने आया है कि पिछले पांच वर्ष से अधिक समय से अफगानी नागरिक शहर के चौधरी मुहल्ला में रह रहे थे।
वे लोग नाम छिपाकर न केवल कटिहार में बल्कि, किशनगंज, कोलकाता, गुवाहाटी में भी रहते थे।
सभी आरोपी अफगानिस्तान, पाकिस्तान और नेपाल की यात्रा भी कर चुके हैं।
अनुसंधान में यह बात सामने आई है कि चौधरी मोहल्ला के मोनाजिर ने विदेशी नागरिक को अपने घर में न केवल शरण दी बल्कि फर्जी तरीके से भारत का स्थाई नागरिक बनने में सहयोग भी किया।
इन लोगों ने कटिहार के चौधरी मोहल्ला में मोनाजिर के घर को भाड़ा पर लिया और अपने नाम या दूसरे के नाम पर जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक का पासबुक, पैन कार्ड चौधरी मोहल्ला के पता पर ही बनवाया।
वे लोग कई बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के नागरिकों से बातचीत कर चुके हैं।
source Hindustan
Article Advertisement
Seemanchal
बिहार के कटिहार नगर थाना क्षेत्र-पांच विदेशी नागरिकों को पकड़ा था वे सभी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं
बिहार के कटिहार नगर थाना क्षेत्र के चौधरी मुहल्ले से पुलिस ने मंगलवार को जिन पांच विदेशी नागरिकों को पकड़ा था वे सभी अफगानिस्तान के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस व क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उनसे कई अहम सुराग मिले हैं। बुधवार को एसपी विकास कुमार ने नगर थाना में प्रेस कां

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
