अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

Katihar:- नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान

नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान कटिहार, वरीय संवाददाता। छठ घाट पर नहाने के दौरान कटिहार जिले डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। कदवा में 25 वर्षीय युवक की रीगा नदी में डूबने से मौत हुई। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बस्ती विषहरी स्थान पोखर स्थित छठ घाट में पहले अर्घ्य के दौरान नहाने के दौरान

Katihar:- नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान

Article Advertisement

नहाने के दौरान डूबने से तीन की गई जान कटिहार, वरीय संवाददाता। छठ घाट पर नहाने के दौरान कटिहार जिले डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी है। कदवा में 25 वर्षीय युवक की रीगा नदी में डूबने से मौत हुई। कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी बस्ती विषहरी स्थान पोखर स्थित छठ घाट में पहले अर्घ्य के दौरान नहाने के दौरान बैरिकेंडिग पार गहरे पानी में चले जाने से 11 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

Article Advertisement

जबकि बरारी थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के बकिया रानी चक काली मंदिर के पास छठ घाट बनाने के दौरान 29 अक्टूबर को डूबे 15 वर्षीय किशोर प्रिंस कुमार का सोमवार को शव मिला है। गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे में निकला शव: कदवा। कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रीगा नदी के जुलेखा घाट पर सोमवार की सुबह नहाने गए छोटू कुमार शर्मा (25 वर्ष) की गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर मौत हो गई। ग्रामीण प्रमोद मालाकार सहित अन्य कई लोगों ने बताया कि युवक छठ देखने घाट पर गया था। छठ समाप्ति के उपरांत वह नदी में नहाने चला गया। उसकी बहन लवली देवी अपने भाई के कपड़े ले कर घर चली आई। घर आकर देखा उनका भाई घर नहीं आया था। पुन: सभी मिलकर घाट पर खोजने चले गए काफी देर तक खोजबीन की पता नहीं चला। ग्रामीणों द्वारा अंचलाधिकारी रविशंकर सिन्हा को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर अंचलाधिकारी द्वारा स्थानीय गोताखोरों, एसडीआरएफ के टीम के मेजर कृष्णा कुमार, को भेजकर शव की खोजबीन कराई गई।तकरीबन तीन घंटे बाद रीगा नदी से ही छोटू शर्मा का शव निकाला गया। शव को देखने के लिए हजारों हजार की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की माता शकुनि देवी का रो-रोकर भारी बुरा हाल है। अंचलाधिकारी द्वारा राजस्व कर्मी को भेजकर शव का निरीक्षण कराया गया है। मौके पर कदवा पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read