अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव... पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी

प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव... पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी Katihar Love Story: कटिहार के बिनोदपुर गांव की लाडो कुमारी और संदलपुर मकईपुर के संजीत चौहान की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए शुरू हुई। संजीत लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंचे, जहां गांव वालों

प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव... पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी

Article Advertisement

प्यार को मिला मुकाम, इंस्टा पर लव... पहली बार गांव में मुलाकात; रंगे हाथ धराए तो भरी पंचायत में शादी Katihar Love Story: कटिहार के बिनोदपुर गांव की लाडो कुमारी और संदलपुर मकईपुर के संजीत चौहान की प्रेम कहानी इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए शुरू हुई।

Article Advertisement

संजीत लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंचे, जहां गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया। पंचायत ने उनके प्यार को माना और दोनों की शादी मंदिर में कर दी। इस प्रकार दोनों हमेशा के लिए एक हो गए। कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड में एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। बिनोदपुर गांव की लाडो कुमारी और संदलपुर के मकईपुर के संजीत चौहान, इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार इतना गहरा हुआ कि संजीत, लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंच गए। गांव वालों ने उन्हें मिलते हुए देख लिया। इसके बाद पंचायत बैठी और दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। पंचायत ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया। गांव के मंदिर में ही दोनों की शादी करा दी गई   सोशल मीडिया से शुरू हुई प्रेम कहानी लाडो कुमारी और संजीत चौहान की प्रेम कहानी सोशल मीडिया से शुरू हुई। दोनों इंस्टाग्राम पर रील बनाते थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। जब प्यार परवान चढ़ा, तो संजीत अपनी गर्लफ्रेंड लाडो से मिलने बिनोदपुर पहुंच गए। वे छिप-छिपाकर मिल रहे थे, तभी गांव वालों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की गई, तब दोनों ने अपनी प्रेम कहानी बताई। उन्होंने कहा कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं। इसके बाद गांव वालों ने दोनों के परिवार वालों को बुलाया और पंचायत बुलाई गई।   सरस्वती मंदिर में दोनों की शादी पंचायत में दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए। संजीत और लाडो से पूछा गया। भरी पंचायत में संजीत और लाडो ने एक दूसरे के लिए अपने प्यार को स्वीकार किया। पंचायत ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाए। पंचायत ने यह भी कहा कि लड़के के परिवार वाले दहेज की कोई मांग नहीं करेंगे। लड़की के परिवार वाले अपनी इच्छा और शक्ति के अनुसार जो भी देंगे, उसे स्वीकार किया जाएगा। फिर क्या था, गांव वालों ने तुरंत कपड़े और सामान मंगवाए। गांव के ही सरस्वती मंदिर में संजीत ने लाडो की मांग भर दी। इस तरह दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।      

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read