महानंदा का जलस्तर में आयी नरमी गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में जारी है उफान कटिहार. जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच जिले के महानंदा नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में गुरुवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. जिस तरह रुक-रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव होने से बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. जल स्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलती रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में बुधवार की शाम जलस्तर 31.16 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे जलस्तर घटकर 31.14 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.01 मीटर था, जो घटकर 30.97 मीटर हो गया. कुर्सेल में बुधवार की शाम जलस्तर 31.19 मीटर था, जो गुरुवार की सवेरे घटकर 31.13 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.59 मीटर था, जो 12 घंटे बाद घटकर 27.56 मीटर हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 25.93 मीटर था, जो गुरुवार की सुबह जलस्तर घटकर 25.91 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में घट रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.80 मीटर था. गुरुवार की सवेरे यहां का जलस्तर घटकर 29.78 हो गया है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.12 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद गुरुवार की सुबह में घटकर 29.10 मीटर हो गया है. गंगा व कोसी के जलस्तर में जारी है वृद्धि गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर भी वृद्धि जारी रही है. गंगा नदी के रामायणपुर में बुधवार की शाम 23.44 मीटर दर्ज किया गया, जो गुरुवार की सवेरे में बढ़कर 23.49 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 24.89 मीटर रहा. जबकि गुरुवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 25.00 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर बुधवार की शाम जलस्तर 26.12 मीटर दर्ज की गयी. गुरुवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 26.18 मीटर हो गया है. बरंडी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है.
Seemanchal
महानंदा का जलस्तर में आयी नरमी गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में जारी है उफान
महानंदा का जलस्तर में आयी नरमी गंगा व कोसी नदी के जलस्तर में जारी है उफान कटिहार. जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच जिले के महानंदा नदी के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में गुरुवार को भी वृद्धि दर्ज की गयी है. जिस तरह रुक-रुक कर बारिश हो रही है त

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
