पटना के अस्पताल से कुख्यात अपराधी कारेलाल गिरफ्तार, STF ने दी दबिश पटना/कटिहार | 5 मई — बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।
कटिहार जिले के कुख्यात अपराधी रणवीर यादव उर्फ कारेलाल को पटना के एक प्राइवेट अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया।
Seemanchal
पटना के अस्पताल से कुख्यात अपराधी कारेलाल गिरफ्तार, STF ने दी दबिश
पटना के अस्पताल से कुख्यात अपराधी कारेलाल गिरफ्तार, STF ने दी दबिश पटना/कटिहार | 5 मई — बिहार एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार जिले के कुख्यात अपराधी रणवीर यादव उर्फ कारेलाल को पटना के एक प्राइवेट अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, वह इलाज कराने के बहाने पटना के कंकड़बाग क्षेत्र

Article Advertisement
Article Advertisement
जानकारी के अनुसार, वह इलाज कराने के बहाने पटना के कंकड़बाग क्षेत्र में छिपा हुआ था।
अस्पताल में छिपा था अपराधी, STF ने की दबिश एसटीएफ को सूचना मिली कि कटिहार के कुरसेला थाना क्षेत्र का वांछित अपराधी कारेलाल कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है।
रविवार को STF की एक टीम ने अस्पताल में छापेमारी की और पूछताछ के बाद कारेलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
बाद में उसे कटिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अपराध की लंबी फेहरिस्त कारेलाल , जिसे “ करवा ” नाम से भी जाना जाता है, करीब 15 वर्षों से अपराध की दुनिया में सक्रिय है।
उसके खिलाफ हत्या, अपहरण, रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
18 मार्च को कुरसेला थाना क्षेत्र में हुए जुलो यादव हत्याकांड के बाद वह फरार चल रहा था।
डांसर की हत्या से की थी अपराध की शुरुआत उसका नाम पहली बार तब सुर्खियों में आया जब रंगरा थाना क्षेत्र के सधवा गांव में एक ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान उसने एक डांसर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इसके अलावा उसने एक मक्का कंपनी के अधिकारी का भी अपहरण किया था, जिसके बाद से वह पुलिस रडार पर आ गया।
कटिहार पुलिस को सौंपा गया अपराधी गिरफ्तारी के बाद STF ने औपचारिकताएं पूरी कर उसे कटिहार पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कारेलाल से कई मामलों में पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
🔔 अपडेट्स के लिए जुड़े रहें — अपराध और कानून व्यवस्था की हर खबर सबसे पहले।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
