फलका के दो नाबालिग बहनों को बिचौलिया ने यूपी में बेचा, पुलिस ने एक को कराया मुक्त बिक्री के 28 हजार नकद रुपये किया बरामद, आरोपित पति-पत्नी गिरफ्तार फलका. फलका प्रखंड के कमलसिया गांव के बिचौलिया पति-पत्नी ने दो नाबालिग लड़कियों को यूपी में मोटी रकम लेकर बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. मानव तस्करी का यह मामला पूरे प्रखंड के लोगों को चौंका दिया है. फलका थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि गांव की ही संतोष ठाकुर व उनकी पत्नी राधा देवी दो माह पूर्व गांव के एक व्यक्ति की बड़ी पुत्री को यूपी में बहला फुसला कर किसी अन्य स्थान पर बेच दिया था. परिजनों ने रिश्तेदार के यहां लड़की को काफी ढूंढा. लेकिन कही पता नहीं चला. थक हार कर परिजनों ने लड़की को ढूंढना छोड़ दिया. फिर से आरोपित दोनों पति-पत्नी ने उसके दूसरी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर चार अगस्त की शाम में यूपी में बेचने के लिए फरार हो गये. एक अधेड़ के पास मोटी रकम में नाबालिग को बेच दिया. परिजनों ने छोटी पुत्री को भी काफी ढूंढा. ततपश्चात दोनों पुत्री के गायब होने का फलका थाना में आवेदन दिया. जब नाबालिग को यूपी में काफी दिक्कत होने लगी तो छह अगस्त को अनजान नंबर से उसने परिजनों को फोन किया और बिचौलिया के बारे में सारी जानकारी दी. जहां थी वहां का पूरा पता बतायी. नाबालिग ने बताया की गांव के ही संतोष ठाकुर व उसकी पत्नी राधा देवी ने लखनऊ में मुझे किसी अनजान व्यक्ति के हाथ मोटी रकम लेकर बेच दिया है. इतना सुनते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गयी. लड़की के बताये पता पर जाकर छोटी पुत्री को बरामद कर लिया. दोनों बिचौलिया के विरुद्ध फलका थाना में युवती को बेचने के मामले में आवेदन देकर मामला दर्ज किया. आवेदन मिलते फलका थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने त्वरित कार्रवाई करते ही दोनों बिचौलिया पति- पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही युवती के बेचे हुए रकम 28 हजार नकद, दो मोबाइल बरामद किया गया है. इधर, थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि दोनों पति- पत्नी मानव तस्कर बिचौलिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरोपित दोनों युवती को मोटी रकम में बेचने की बात कबूल कर लिया है. उनके निशानदेही पर बड़ी लड़की को बरामद करने का तैयारी शुरू कर ली गयी है. बहरहाल फलका में मानव तस्करी का कार्य काफी फल फूल रहा है. यहां के दर्जनों ऐसे बिचौलिया जो गरीब परिवार को अपने जाल में फंसा कर कुछ रुपये का लालच देकर नाबालिग लड़कियों को लुभानी सब्जबाग दिखा कर मोटी रकम लेकर यूपी, दिल्ली, राजस्थान में अधेड़ के हाथों बेच देता है या फिर बदनाम गली में बिचौलिया के हाथों बेच देता है. ऐसा कई मामला फलका प्रखंड में सामने आया था कई बिचौलिया जेल के सलाखों में है.
Article Advertisement
Seemanchal
फलका के दो नाबालिग बहनों को बिचौलिया ने यूपी में बेचा, पुलिस ने एक को कराया मुक्त
फलका के दो नाबालिग बहनों को बिचौलिया ने यूपी में बेचा, पुलिस ने एक को कराया मुक्त बिक्री के 28 हजार नकद रुपये किया बरामद, आरोपित पति-पत्नी गिरफ्तार फलका. फलका प्रखंड के कमलसिया गांव के बिचौलिया पति-पत्नी ने दो नाबालिग लड़कियों को यूपी में मोटी रकम लेकर बेचने का सनसनी खेज मामला सामने आया है. मानव तस्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
