अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

20 दिनों से रूखा-सूखा खाकर जी रहे बाढ़ पीड़ित, डर से काट रहे अंधेरी रात

20 दिनों से रूखा-सूखा खाकर जी रहे बाढ़ पीड़ित, डर से काट रहे अंधेरी रात प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की कई तरह की समस्या उत्पन्न हो गयी है. अमदाबाद. प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की कई तरह की समस्या उत्प

20 दिनों से रूखा-सूखा खाकर जी रहे बाढ़ पीड़ित, डर से काट रहे अंधेरी रात

Article Advertisement

20 दिनों से रूखा-सूखा खाकर जी रहे बाढ़ पीड़ित, डर से काट रहे अंधेरी रात प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की कई तरह की समस्या उत्पन्न हो गयी है. अमदाबाद. प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों की कई तरह की समस्या उत्पन हो गयी है. इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है. दुर्गापुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवार करीब 20 दिनों से बाढ़ का दंश झेल रहे हैं. बाढ़ पीड़ित परिवारों का मचान व चौकी पर समय कट रहे है. बाढ़ पीड़ित परिवार सांप, बिच्छू के भय से रात भर नहीं सो पाते हैं. बाढ़ के कारण बाढ़ पीड़ित परिवारों का भोजन, पानी, शौच सहित कई तरह की समस्याएं हो रही है. दुर्गापुर पंचायत के बालमुकुंद टोला, लक्खी टोला, पंचायत भवन टोला, नारायणपुर, रामावतार कॉलोनी सहित विभिन्न गांव के लोग सूखे स्थलों एवं रिंग बांध पर माल मवेशी लेकर पलायन कर चुके हैं. एकाद व्यक्ति घर में रहकर सामान की रखवाली करने को विवश है. अधिक दिनों से बाढ़ का पानी जमे रहने के कारण दुर्गापुर पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवारों का माली हालात दयनीय हो गयी है. घर में चूल्हा नहीं जल रहा, चूड़ा, मूढ़ी खाकर रह रहे लोग बाढ़ पीड़ित खेलू मंडल, इंदू देवी, अंजली देवी, जयंती देवी, सोनाली देवी, बेली देवी, फूदो देवी, मामूनी देवी, जोशना देवी, कौशल्या देवी सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ित परिवारों ने बताया कि पिछले 20 से 25 दिनों से घर आंगन में बाढ़ का पानी हो गया है. घर द्वार छोड़कर सड़क पर एवं रिंग बांध सहित अन्य सूखे स्थलों पर शरण लिए हुए हैं. इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है. यहां तक की स्थानीय प्रशासन भी जांच में नहीं पहुंचते हैं. हम लोग चूड़ा, मुढ़ी फांककर किसी तरह जीवन यापन कर रहे हैं. कई लोगों के घर में चूल्हा तक नहीं जल रहा है. लोगों का कहना है कि घर में बाढ़ का पानी रहने से मचान पर एवं चौकी पर किसी तरह समय काट रहे हैं. घर के भीतर सांप और बिच्छू घूमते रहता है. जिस वजह से रात भर नींद नहीं होती है. पशुओं को चारा नहीं मिल रहा, चारा के लिए भटक रहे पशुपालक उपरोक्त लोगों ने बताया कि माल मवेशी का चारा नहीं मिल रहा है. सरकार द्वारा किसी भी तरह की सहायता मुहैया नहीं कराई जा रही है. दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह ने बताया कि पंचायत की विभिन्न वार्डों में बाढ़ का पानी घुसने के कुछ दिन बाद अंचलाधिकारी अमदाबाद एवं अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी तथा अपर समाहर्ता आपदा विभाग कटिहार को पत्र देकर जांच करने के लिए कहा गया है. साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए सरकारी स्तर पर सहायता दिलाने की मांग की गई है. इसके बावजूद भी स्थानीय प्रशासन से लेकर अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी स्थल का जायजा लेने एवं बाढ़ पीड़ित परिवारों का जायजा लेने के लिए नहीं आते हैं. फोन पर संपर्क करने के बाद अधिकारी द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है. कुल मिलाकर दुर्गापुर पंचायत की स्थिति दयनीय है. दुर्गापुर पंचायत में बाढ़ के कारण बाढ़ पीड़ित परिवारों के बच्चे भूख से बिलबाला रहे हैं. सुखा मूढ़ी एवं चूड़ा खाकर पिछले कई दिनों से समय गुजारने को विवश हैं. उन्होंने शीघ्र ही बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन एवं पॉलीथिन सहित जीआर राशि उपलब्ध कराने की मांग की है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read