खाद व्यवसायी के घर से 10 लाख की डकैती एज दर्जन की संख्या में थे डकैत, मंगलवार की रात 12 से डेढ़ बजे के बीच घटना को दिया अंजाम बरारी. थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत के बलुवा गांव वार्ड दो निवासी खाद व्यवसायी पंकज चौधरी के घर डकैतों ने घरवालों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया. साथ ही घरवालों को कमरे में बंद कर फरार हो गये. घटना मंगलवार रात करीब 12 से डेढ़ बजे की बीच की बतायी जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार दलबल पहुंचकर जांच में जुटे है. एसडीपीओ टू धर्मेंद्र कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल बलुआ पहुंचकर पंकज चौधरी से पूछताछ की. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से अपराधियों की निशानदेही को बारीकी से करने व पड़ताल करने में जुटी है. पीड़ित पंकज चौधरी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. रात्रि करीब 12 बजे मां व बेटे जो साथ सोये थे. कमरे से कुछ धमकाने जैसी आवाज सुनकर कमरे से बाहर निकला तो देखा कि आधा दर्जन नकाबपोश दादी-पोता को हथियार सटाये सभी सामान देने को कह रहे थे. नहीं तो पोता को गोली मार देंगे. पंकज के आते ही उसके सीने पर हथियार तान कर रुपये जेवरात देने को कहा. जान की भय से परिजनों ने गोदरेज की चाबी डकैतों के हाथ थमा दी. पीड़ित परिवार ने बताया कि पांच लाख कैश एवं करीब पांच लाख का जेवरात डकैत के हाथ लगते हीं सभी को कमरे में बंद कर फरार हो गये. पूरा परिवार भय के साये में है उनका कहना हैं कि लोग सुरक्षित नहीं है. लुटेरे खुले आम घरों में घुसकर तांडव कर चले जाते हैं. प्रशासन को हाथ नहीं लगते. पीड़ित गृह स्वामी ने बताया कि जितनी संख्या में डकैत घर में घुसे थे. उतनी हीं संख्या बाहर भी अपराधी थे. घटना की खबर मिलते हीं पूरा गांव जमा हो गये. जितनी मुंह उतनी बातें होने लगी कि प्रायः बलुवा चौक पर कोई ना कोई फायर कर चला जाता है. कोई देखने वाला नहीं है. एसडीपीओ ने बताया कि घटना को लेकर हर तरह से पुलिस अपराधी को पकड़ने में जुटी है.
Article Advertisement
Seemanchal
खाद व्यवसायी के घर से 10 लाख की डकैती
खाद व्यवसायी के घर से 10 लाख की डकैती एज दर्जन की संख्या में थे डकैत, मंगलवार की रात 12 से डेढ़ बजे के बीच घटना को दिया अंजाम बरारी. थाना क्षेत्र के सुजापुर पंचायत के बलुवा गांव वार्ड दो निवासी खाद व्यवसायी पंकज चौधरी के घर डकैतों ने घरवालों को बंधक बनाकर करीब 10 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया. सा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
सीमा पर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लैलोखर में 102 लीटर नेपाली शराब बरामद

Seemanchal
AI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोर

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Bihar
बिहार में सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर जोर, विभागों की गतिविधियां तेज

Bihar
त्योहारों से पहले बिहार के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारों की पसंद में आया बदलाव
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15161 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8217 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6757 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6012 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5655 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5244 views
