अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार : खेत में स्कूली छात्रा की नाक कटी मिली लाश, रेप का भी आरोप

खेत में स्कूली छात्रा की नाक कटी मिली लाश, रेप का भी आरोप बिहार के कटिहार में एक स्कूली छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया। बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। आरोपियों ने 14 साल

कटिहार : खेत में स्कूली छात्रा की नाक कटी मिली लाश, रेप का भी आरोप

Article Advertisement

खेत में स्कूली छात्रा की नाक कटी मिली लाश, रेप का भी आरोप बिहार के कटिहार में एक स्कूली छात्रा की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, लेकिन इस मामले में कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Article Advertisement

बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। आरोपियों ने 14 साल की युवती की निर्मम हत्या कर खेत में लाश फेंक दी। पुलिस को खेत में नाक कटी लाश मिली है, जिससे पूरे इलाकों में सनसनी फैल गई। आरोप है कि युवती के साथ रेप भी किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच तेज कर दी। यह मामला कटिहार जिले के बरारी क्षेत्र का है। एक गांव के खेत में शनिवार को स्कूल यूनिफार्म में एक युवती की लाश मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले युवती का यौन शोषण किया गया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा। इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही पुलिस बरारी थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। इसे लेकर बरारी के विधायक विजय सिंह ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है। बिहार में कानून का राज है। कोई आरोपी बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था पर उठे सवाल आपको बता दें कि सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा को लेकर निकल चुके हैं। उनकी यात्रा कटिहार समेत सीमांचल में आने वाली है। इसे लेकर पुलिस सभी जिलों की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी है, लेकिन सीमांचल में अपराधियों के तांडव से राज्य की काननू व्यवस्था पर कई सवाल उठ रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read